भिण्ड, 20 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में भोपाल क्षेत्र की पूर्व निर्देशिका अवधेश के अव्यक्त होने के 6 माह पूर्ण होने तथा नौ देवी के प्रथम दिवस एवं हिन्दू नववर्ष के अवसर पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में टेकनपुर और डबरा से आए लोगों ने सहभागिता करते हुए, सामूहिक रूप से परमात्मा का स्मरण किया और अवधेश की पुण्य स्मृतियों को भावपूर्ण तरीके से याद किया। साथ ही ब्रह्माकुमारी गुंजन जिन्होंने कुछ माह पूर्व देह त्यागी, उनकी स्मृतियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज मालनपुर की संचालिका ज्योति ने अपने उद्वोधन में कहा कि जीवन की हर घड़ी अंतिम घड़ी समान है। यह संसार एक रैन बसेरा है, इसलिए हमें सदा यह स्मृति रखनी चाहिए कि तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा।
उन्होंने कहा कि जीवन को नफरत, घृणा या बदले की भावना से नहीं, बल्कि क्षमा और विशाल हृदय के साथ जीना चाहिए, ताकि परमात्मा के समक्ष हमारा कर्म खाता शुद्ध रहे। इस दौरान टेकनपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी नीलम, डबरा की सरिता, भितरवार से आई ब्रह्माकुमारी मनोज ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमार महेश ने किया। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी सृष्टि, अनामिका, नीलम, खुशबू, दीपा, महेश, सुनील, सपना एवं कमला आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


