– सिटी कोतवाली भिण्ड पुलिस ने की कार्रवाई
भिण्ड, 28 मार्च। शहर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को रेल्वे स्टेशन के बाहर बिजली घर के सामने गिरफ्तार उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादिया ने 13 जनवरी को थाने में सूचना दी कि मैं अपने पति के साथ दवा लेने गई थी घर वापस आई तो पता चला कि मेरी लड़की उम्र 18 साल बिना बताए घर से चली गई है। उक्त सूचना पर से थाना सिटी कोतवाली भिण्ड में गुमइंसान क्र.01/26 कायम कर जाच में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसी डॉ. असित यादव के निर्देशन में एएसपी संजीव पाठक, एवं सीएसपी निरजंन राजपूत के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया और गुमशुदा की तलाश जारी की गई। भिण्ड शहर के 30-40 सीसीटीव्ही फुटेज देखे गए तथा करीबन 20 लोगों से पूछताछ की गई तथा कई मोबाइल नंबरों की जानकारी ली गई। तब पता चला कि गुमशुदा का नासिक में रहना पाया गया है, बाद में पुलिस टीम तत्काल नासिक रवाना होकर गुमशुदा की पतारसी कर दस्तयाब किया व गुमशुदा को लेकर थाना आए, जहां गुमशुदा ने पूछताछ पर बताया कि मेरी फूप निवासी एक व्यक्ति से लगभग दो साल से बातचीत हो रही थी, उक्त व्यक्ति ने मुझे शादी का झांसा देकर मेरे साथ शारीरिक शोषण किया, बाद में उक्त व्यक्ति की तलाश फूप में की तो नही मिला। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अपराध सदर का आरोपी कहीं भागने की फिराक में भिण्ड रेल्वे स्टेशन के बाहर बिजली घर के सामने खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर मय टीम के पहुंचे जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां उसे जिसे जेल में निरुद्ध किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक चन्द्रमोहिनी जादौन, प्रधान आरक्षक प्रेमसिंह, आरक्षक उमाशंकर शाक्य, गौरव तोमर, आनंद त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।


