भिण्ड, 28 मार्च। एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच) के तहत मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा जिला स्तरीय किसान कार्यशाला का आयोजन कम्युनिटी हॉल, एमजेएस कॉलेज के पास भिण्ड में किया गया। जनपद पंचायत भिण्ड की अध्यक्ष सरोज बघेल एवं अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। सहायक संचालक उद्यानिकी सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने फसलों में कीट-रोग प्रबंधन, उद्यानिकी फसलों के महत्व एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती के लाभ एवं हाईटेक हॉर्टिकल्चर पर उपयोगी जानकारी साझा की गई। इसके अलावा एमआईडीएच, पीडीएमसी, पीएमएफएमई जैसी केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उद्यानिकी योजनाओं का लाभ उठाने पर मार्गदर्शन दिया गया। किसानों ने विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने तत्काल समाधान सुझाया। कार्यशाला ने किसानों को उद्यानिकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान जैविक, प्राकृतिक एवं परम्परागत रूप से उगाए गए खाद्यान्न, सब्जियां एवं फल उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


