भिण्ड, 01 अप्रैल। शहर में निर्मित होने जा रहे भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन पार्टी के स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल किया जा रहा है। इसका वर्चुअल रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल भोपाल से दोपहर 12 बजे भूमि पूजन करेंगे।
पार्टी जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में गौरी सरोवर किनारे स्थित बृज बिहारी वाटिका के सामने पार्टी के जिला कार्यालय भवन वर्चुअल लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल सांसद संध्या राय कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू एवं पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष नरवरिया ने समस्त जिला एवं मंडल मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के वर्चुअल भूमि पूजन में भिण्ड पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


