भिण्ड, 01 अप्रैल। शासन नायक 1008 भगवान महावीर स्वामी का पावन जन्म कल्याणक महामहोत्सव भक्ति भाव, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम संयोजक अंशुल सारिका जैन ने बताया कि शासन नायक 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड के सभी दांपत्य सदस्यों के द्वारा बहुत ही भक्ति भाव एवं हर्षोल्लाह एवं धूमधाम से संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर जितेन्द्र लवली जैन जीतू ने बताया कि ग्रुप सदस्यों द्वारा प्रात:कालीन बेला में 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मन्दिर गौरी किनारा भिण्ड में श्रीजी का अभिषेक पूजन एवं विधान का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे जीव दया का संदेश के साथ शहर में निकाली गई, जीव दया संदेश यात्रा का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड द्वारा पुष्पवर्षा एवं पेयजल बोतल वितरण कर रैली का आत्मीय स्वागत किया गया।
प्रदीप प्रिया जैन पहाड़िया ने बताया कि दोपहर में भगवान महावीर स्वामी जयंती पर आचार्य 108 सुवल सागर महाराज एवं आचार्य 108 दया ऋषि महाराज के पावन सानिध्य में निकाली गई। श्रीजी की शोभायात्रा में आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन एवं श्रीजी की आरती सभी दांपत्य सदस्यों द्वारा की गई एवं अजितनाथ भिण्ड द्वारा शोभायात्रा में चल रहे सभी साधर्मी बंधुओं का तिलक बंधन कर स्वागत सम्मान किया। साथ ही शीतल जल, नमकीन छाछ एवं मैंगो शेक, कोल्ड ड्रिंक और बच्चों के लिए टॉफी नमकीन का स्वल्पाहार स्टॉल लगाकर सेवा की गई। नीरज प्रीति जैन (बहू बेटी साड़ी) एवं सुमित चन्द्र जैन ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया कार्यक्रम बहुत ही भव्यता पूर्ण रहा।
इस कार्यक्रम में ग्रुप संरक्षक राकेश जैन बच्चू भाई साहब ,चौधरी सुनील जैन पीपरी, निवर्तमान अध्यक्ष राजेश सुरेखा जैन सहित ग्रुप के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं ग्रुप के 80 दांपत्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति से भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लाह के साथ सानंद संपन्न हुआ। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अजितनाथ भिण्ड इस कार्यक्रम के सभी कार्यक्रम संयोजकों एवं सभी दांपत्य सदस्यों का आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने अपनी सक्रिय सहभागिता से इस आयोजन को सफल बनाया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


