भिण्ड, 09 अप्रैल। शहर के भीम नगर इलाके में गुरुवार को करीब 11.30 बजे एक बाइक सवार बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को पेट में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार भीम नगर में सिलाई का काम करने वाली 45 वर्षीय नीलम जाटव गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे अपने सिलाई सेंटर पर बैठी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उस पर कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही एक गोली उसके पेट में जा लगी और आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जिला अस्पताल में घायल महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने हमलावर की पहचान मजनू ओझा के रूप में की है और हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही है। डॉक्टरों के अनुसार गोली अभी भी पेट में फंसी हुई है और महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसे देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


