भिण्ड, 11 अप्रैल। डीआईजी/ एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव व एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में, सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य के नेतृत्व में अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर से एक बदमाश को गल्ला मण्डी भिण्ड से व दूसरे बदमाश को चरथर मोड़ के पास मानपुरा से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के दो कट्टे व एक-एक जिन्दा राउण्ड जब्त कर उनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगणों को उपलब्ध हुए अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक धर्मसिंह तोमर, प्रधान आरक्षक रामजस, नीरज सिंह, आरक्षक समरजीत सिंह, अशोक यादव, अजय भदौरिया, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनुज छारी, अतुल पाण्डेय, दीपक जादौन, महेन्द्र यादव, मनीष जादौन, पदम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


