भिण्ड, 11 अप्रैल। आलमपुर क्षेत्र के ग्राम गेंथरी-बरथरा के हार में शनिवार की सुबह खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। खेतों में आग कैसे लगी और किसानों की फसलों को कितना नुकसान पहुंचा है। फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
बताया गया है कि गेंथरी माता मन्दिर से ग्राम बरथरा की ओर जाने वाली सड़क के नजदीक गेंथरी-बरथरा मौजे में स्थित खेतों में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। खेतों से उठ रही आग की उंची लपटें और धुंआ को देखकर हार में खेतों पर काम कर रहे किसान घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की सहायता और ग्रामीण के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। इस आगजनी की घटना में कौन-कौन किसान की फसलों को कितना नुकसान पहुंचा है। और आग कैसे लगी है। फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। पिछले दिनों हुई बे-मौसम बारिश और ओला वृष्टि के कारण अंचल में अधिकांश किसानों की गेहूं की फसल अभी कटने के लिए खेतों में खड़ी हुई है और अनेक किसानों की गेहूं की फसल कटी हुई कतरने के लिए खेतों में रखी है। इसलिए इस आगजनी की घटना के दौरान किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की चपेट में आकर खेतों में खड़ी नरबाई भी जलकर नष्ट हो गई है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


