भिण्ड, 11 अप्रैल। दबोह नगर के नरसिंह मन्दिर परिसर में 18 अप्रैल से नव कुण्डीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ, भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं रामलीला मंचन का आयोजन होने जा रहा है।
जानकारी देते हुए प्रद्युम्न सिंह महाराज और पुजारी भगवान सिंह परिहार ने बताया कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। 25 अप्रैल को 26 को भंडारे के साथ समापन होगा। भागवत कथा का वाचन भगवताचार्य पं. हरगोविंद वाजपेयी हरिद्वार वाले द्वारा किया जाएगा। वहीं महायज्ञ में मंत्रोच्चारण यज्ञाचार्य पं. आलोक शास्त्री चित्रकूट धाम द्वारा किया जाएगा। प्रबंध समिति की ओर से राजेन्द्र खेमरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महायज्ञ को लेकर दबोह सहित आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी

