– गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने किया आदेश
भिण्ड, 19 अप्रैल। जिले में गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड आरडी मित्तल ने आदेशित किया है कि छात्रों के स्वास्थ्य, सुविधा, सुरक्षा एवं आवागमन को दृष्टिगत रखकर जिला भिण्ड अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय एमपी बोर्ड/ सीबीएसई/ आईसीएसई एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालय प्री-प्राइमरी की कक्षाएं विद्यालय अपनी एवं छात्रों की सुविधानुसार अधिकतम 12 बजे तक साथ ही कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से अधिकतम दोपहर 12 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय सारणी अनुसार संचालित रहेंगे। उक्त आदेश 21 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रभावशाली रहेगा।

