– देहात थाना पुलिस एवं सायवर सेल का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार
भिण्ड, 17 अप्रैल। देहात थाना पुलिस एवं सायवर सेल ने नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड से 28 लाख कीमती 138 किलो गांजा बरामद की दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जानकारी के अनुसार सीएसपी निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा प्रज्ञा नगर कुम्हरौआ भिण्ड से दो तस्करों को गांजा सप्लाई करने के संबंध में सूचना मिली। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर दविश देकर दो आरोपियों को गांजे से भरे चार बोरा सहित पकड़ा है, आरोपियों से चारों बोरियों में रखे एक-एक किलो के कुल 138 पैकेट वजन 138 किलो कीमत 28 लाख रुपए के जब्त कर थाना देहात में अपराध क्र.233/26 धारा 8/20 एनडीपीएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त अपराध के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांजा तस्करी करना बताया गया अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा आरोपियों से गांजा लाने के स्त्रोतों को ज्ञात किया जा रहा है। आरोपियों ने बताया कि आरोपी माल उड़ीसा से लेकर आते थे, विक्रय करने हेतु आरोपियों ने एक मकान कुम्हरौआ में किराये पर ले रखा था, जहां पर पूरा माल रखते थे और वहीं से माल सप्लाई किया जाता था। पूर्व में भी इनके द्वारा गांजा लाकर इसी मकान से सप्लाई किया जा चुका है, इस बार पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिल गई, जिसके कारण इतने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय पेश कर पीआर पर लेकर उनसे अवैध मादक पदार्थ के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है, जिसमें अवैध मादक पदार्थ खरीदने वाले एवं बैचने वालों को भी आरोपी बनाया गया है तथा पूछताछ में बताए गए व्यक्तियों पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें और भी खुलाशे होने की संभावना है।
ज्ञात रहे कि गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा आगामी तीन वर्ष में नशा मुक्ति भारत के लिए लक्ष्य हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सभी जिलों में मादक पदार्थ नियत्रण हेतु रोडमैप तैयार करने, अवैध मादक पदार्थ के विकय एवं भण्डारण के हॉट स्पॉट चिन्हित करनें तथा थाना स्तर एवं वीट स्तर तक इसकी गंभीरता पहुंचना आवश्यक है, क्योंकि ड्रग युवा पीढ़ी को बर्वाद कर रहा है, इस हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में डीआईजी/ एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिए निर्देर्शित किया गया था।
इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, वैभव तोमर, बलराम यादव, विजय शिवहरे, सउनि सत्यवीर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, त्रिवेन्द्र सिंह, गुरुदास सोही, आरक्षक आनंद दीक्षित, राहुल यादव, विकास चौहान, अभिषेक यादव, दीपक राजावत, सरजीत सिंह, प्रदीप यादव, भूपेन्द्र तोमर, दिलीप सिंह, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजय भदौरिया की मुख्य भूमिका रही।


