✍️ राधाकृष्ण यादव
मौ/भिंड – मौ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झांकरी पुलिस चौकी पर आज मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर यातायात नियमों के अनुसार जांच की गई। इस दौरान मजिस्ट्रेट साहब एवं मौ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा एवं पुलिस का पूरा बल मौजूद रहा।चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों के पालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
पुलिस प्रशासन द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा वाहन के आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें।झांकरी चौकी पर आयोजित मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को नियमों के पालन का संदेश दिया गया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


