Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » लिफाफा संस्कृति जनक है संघ

लिफाफा संस्कृति जनक है संघ

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 3, 2025

– राकेश अचल

दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन आर एस एस बीते सौ साल में बिल्कुल बदल गया है। एक जमाना था जब आरएसएस ‘मनी नहीं मैन चाहिए’ का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा था। आज ठीक इसके विपरीत संघ का अघोषित नारा है- ‘मैन नहीं मनी चाहिए’।
मुमकिन है कि आपने कभी किसी स्वयंसेवक को चंदा मांगते न देखा  हो, क्योंकि दावा किया जाता है कि संघ चंदा लेता ही नहीं। आप सोचेंगे कि अब  संघ चंदा नहीं लेता तो चलता कैसे है? आपका सवाल सही है। संघ सचमुच चंदा नहीं लेता। संघ ने चंदे का नाम ही बदलकर गुरू दक्षिणा रख दिया है। संघ गुरू दक्षिणा लेता है और डंके की चोट लेता है। अब तो संघ प्रमुख बाकायदा सरकार से सुरक्षा तक लेने में संकोच नहीं करते। एक जमाना था जब बाला साहब देवरस सरसंघचालक थे, तब संघ के पास सचमुच पैसों की तंगी होती थी। यहां तक कि पथ संचलन के लिए वाद्य यंत्रों या बैण्ड का इंतजाम नहीं हो पाता था। तब देवरस के साथ-साथ बाबा साहब आप्टे, दादा राव परमार्थ और कृष्णराव मुहर्रिर बकाया गुरू दक्षिणा वसूल करने मीलों पैदल स्वयं सेवक के घर चले जाते थे। केआर मलकानी की किताब ‘द आरएसएस स्टोरी’ में ऐसे अनेक किस्से दर्ज हैं।
संघ को दान देने वालों की कमी न कल थी, न आज है। बहुत पहले  मदन मोहन मालवीय एक बार डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार से मिलने नागपुर आए। मोहिते वाडा की हालत देखकर उन्होंने कहा भी कि क्या संघ के लिए धन जुटाने में कुछ सहायता की जाए? लेकिन डॉ. हेडगेवार ने ये कहकर मना कर दिया कि हमें मनी नहीं मैन चाहिए, कहा जाता है कि संघ ने शुरुआती दिनों से ही ये नियम बना लिया है कि संघ किसी से दान या चंदा नहीं लेगा, बल्कि उसके खुद के स्वयं सेवक ही अपने मन से जो भी श्रद्धा होगी, गुप्त रूप से हर साल गुरू दक्षिणा के दौर पर देंगे।
लेकिन बाद में परिदृश्य बदला। आजादी के बाद जो राजे-रजवाड़े कांग्रेस के साथ गए थे, वे बाद में न केवल संघ के साथ जुड़े, बल्कि उन्होंने संघ द्वारा स्थापित राजनीतिक दल जनसंघ को अपना भरपूर समर्थन दिया। गुरू दक्षिणा तो उस सहयोग के सामने नगण्य थी। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने की त्कालीन प्रमुख राजमाता विजयाराजे सिंधिया इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। हेडगेवार और देवरस के संघ और डॉ. मोहन भागवत के संघ में जमीन आसमान का फर्क है। चूंकि संघ एक अपंजीकृत संगठन है इसलिए उसके आय व्यय का कोई लेखा परीक्षण नहीं होता, इसलिए संघ की संपत्ति का ठीक-ठीक आंकड़ा देना मुमकिन नहीं है। फिर भी संघ के जिला और संभाग कार्यालयों को देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि संघ के पास कितनी संपत्ति मौजूद है। संघ ने जितनी गुरू दक्षिणा पिछले 11 साल में अर्जित की है उतनी उसे पहलेकभी नहीं मिली।
ये सच है कि डॉ. हेडगेवार की एक सोच थी कि संघ किसी व्यक्ति पर निर्भर ना रहे, वैयक्तिक सोच का शिकार ना हो, बल्कि हजारों साल से इस देश की जो सनातनी परम्पराएं चली आ रही हैं, उसी के आधार पर आगे बढ़े। लेकिन कोई भी संगठन धन के बिना तो चल नहीं सकता और चंदा मांगने जाओ तो लोग बिना जाने बूझे उन पर आरोप भी लगाते हैं कि धन का सही उपयोग किया भी कि व्यक्तिगत लाभ में लगा दिया? ऐसे में तमाम तरह की चर्चाएं संघ में हुईं कि कैसे धन इकट्ठा करने की कोई ऐसी प्रक्रिया अपनाई जाए, जो सैकड़ों साल बाद भी पारदर्शी होकर भी अपारदर्शी है। अब उस पर उंगलियां उठने लगी हैं, अब संघ सत्ता आश्रित हो गया है।
1925 में स्थापना होने के 3 साल बीत गए थे, धन की आवश्यकता पड़ने पर कुछ लोगों से आर्थिक सहायता ली जा रही थी। लेकिन अब नई व्यवस्था लानी थी, कुछ साथियों ने सुझाव दिया कि लॉटरी सिस्टम से धन इकट्ठा किया जाए, तो किसी ने कहा धन इकट्ठा करने के लिए ड्रामा टिकट्स बेची जानी चाहिए। ऐसे में एक विचार उठा कि क्यों ना जो इसके स्वयंसेवक हैं वही धन दें और बाहर से धन लिया ही ना जाए। ये धन गुप्त तरीके से लिफाफे में लिया जाए ताकि गरीब, इसके स्वयंसेवक हैं, वही धन दें और बाहर से धन लिया ही ना जाए। ये धन गुप्त तरीके से लिफाफे में लिया जाए ताकि गरीब, अमीर सब बराबर रहें।
संघ में लिफाफा संस्कृति के जनक वास्तव में डॉ. हेडगेवार ही हैं। 1928 में डॉ. हेडगेवार ने नागपुर के सभी स्वयं सेवकों से गुरू पूर्णिमा के दिन शाखा में गुरू पूर्णिमा उत्सव के लिए कुछ फूल और श्रद्धानुसार गुरू दक्षिणा लिफाफे में लाने के लिए कहा। स्वयं सेवक इस बात से हैरान थे कि गुरू दक्षिणा अर्पित किसको करेंगे, फूल किसको चढ़ाएंगे? मन में था कि या तो डॉ. हेडगेवार खुद होंगे या अन्ना सोहानी (प्रशिक्षण प्रमुख)? लेकिन जब सभी लोग शाखा में जमा हुए, तब उनको भगवा ध्वज पर फूल चढ़ाने व गुरू दक्षिणा अर्पित करने को कहा गया। ये पहला गुरू दक्षिणा उत्सव था और इसमें कुल 84 रुपए 50 पैसे की गुरू दक्षिणा आई।
संघ का दावा है कि अभी भी संघ गुरू दक्षिणा के बजट से ही चलता है। सैकड़ों प्रचारकों और कार्यालयों का खर्च उसके स्वयं सेवकों के ही धन से चलता है। कभी आपको संघ का स्वयं सेवक, अपने संगठन के लिए चंदा मांगता नजर नहीं आएगा और ऐसे-ऐसे लोग गुरू दक्षिणा देते आए हैं, जिनके नाम चौंकाते हैं। गुरू दक्षिणा देने वालों की संख्या का अंदाजा आप इंडियन एक्सप्रेस की इसी खबर से लगा सकते हैं कि 2017 में केवल दिल्ली के ही 95 हजार लोगों ने गुरू दक्षिणा दी थी।
मैंने संघ की ओर से नियुक्त किए जाने वाले संगठन महामंत्रियों को मप्र में मंत्रियों से लिफाफों की जगह थैलियां लेते देखा है। मप्र में एक संगठन मंत्री तो बाकायदा ग्वालियर में परिवहन आयुक्त कार्यालय से वसूली के लिए सूटकेश लेकर आते थे। वे इसे संघ के लिए माखन-मिश्री कहते थे। इस गुरू दक्षिणा पर मप्र के मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोक लगाई। बहरहाल अब पहले वाला संघ नहीं है। संघ जैसा है उसे वैसा ही स्वीकार करना पड़ेगा। संघ की खुश किस्मती है कि अब तक उसकी लिफाफा संस्कृति किसी जांच के दायरे में नहीं आई है। मैं भी संघ को भ्रष्ट कहां कह रहा हूं, संघ एक ईमानदार अपंजीकृत स्वयंसेवी संस्था है।

Post Views: 244
Jagran Today
  • Website

Related Posts

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

डॉ. मुखर्जी की जयंती पर 30 जून से प्रारंभ हो रहा स्मरण पखवाड़ा : डॉ. यादव

June 23, 2026

राज्यसभा चुनाव से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए : कांग्रेस

June 10, 2026

गाय को लेकर हाय-हाय बंद करे भाजपा

May 27, 2026

महिला कांग्रेस की भिण्ड प्रभारी बीना भारद्वाज, सह प्रभारी रानू शर्मा का हुआ स्वागत

May 24, 2026

संगठन सृजन अभियान के जरिए जमीनी स्तर पर महिला कांग्रेस होगी मजबूत : बीना भारद्वाज

May 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640273
Views Today : 880
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.