Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
Latest News

हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया

April 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया

April 4, 2026

भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 5
BREAKING
  • हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया
  • प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया
  • भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा
  • आंधी तूफान से मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया
  • पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित
  • गोहद में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
  • भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
  • नगर पालिका ने कर दिया 50 साल पुरानी गली का नामांतरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • शिक्षा / रोजगार
  • हेल्थ
  • खेती
Home » कैलाश के लिए चुप रहना – भगवान शिव के अपमान में भागीदार होना – मुदगल

कैलाश के लिए चुप रहना – भगवान शिव के अपमान में भागीदार होना – मुदगल

Jagran TodayBy Jagran TodayJuly 29, 20253 Mins Read
Oplus_131072

कैलाश के लिए चुप रहना – भगवान शिव के अपमान में भागीदार होना – मुदगल 

कैलाश मानसरोवर यात्रा परमिट की नहीं – परमात्मा से मिलन की यात्रा है।

“शिव के धाम पर ड्रैगन की तानाशाही अब स्वीकार नहीं की जाएगी।

📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755

भिण्ड ब्यूरो – श्रावण मास के पावन अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच – युवा विभाग द्वारा “कैलाश मुक्ति संकल्प अभियान” सम्पूर्ण देश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कैलाश मानसरोवर जैसे पवित्र धार्मिक धाम को चीन के धार्मिक प्रतिबंधों और दमनकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए जनचेतना का राष्ट्रव्यापी आह्वान किया जा रहा है।

अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पंकज गोयल के द्वारा कैलाश मुक्ति श्रावण संकल्प पत्र का विमोचन कर गूगल डिजिटल हस्ताक्षर अभियान तथा ऑनलाइन डिजिटल श्रावण संकल्प सर्टिफिकेट नई दिल्ली कार्यलय से जारी कर प्रारंभ की, कैलाश मुक्ति अभियान की इस कड़ी में मध्यप्रदेश के अटेर स्थित प्राचीन धाम बोरेश्वर महादेव में शिव महापुराण कथा के माध्यम से जनता में आध्यात्मिक जागरण और राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया जा रहा है। अभियान पूर्णतः अहिंसक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप में संचालित है, जिसका उद्देश्य केवल कैलाश की मुक्ति नहीं, बल्कि तिब्बत की स्वतंत्रता और भारत की सुरक्षा को एक व्यापक विमर्श में लाना है।

भारत तिब्बत सहयोग मंच का यह स्पष्ट मत है कि कैलाश मानसरोवर कोई पर्यटक स्थल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था और भक्ति का जीवंत केंद्र है। वर्ष 1959 से चीन ने तिब्बत पर सैन्य कब्ज़ा कर कैलाश मानसरोवर को एक राजनीतिक-नियंत्रित क्षेत्र बना दिया है। भारतीय श्रद्धालुओं को वहां जाने के लिए “VISA” ही नहीं, बल्कि “Tibet Travel Permit” लेना पड़ता है। इस प्रक्रिया में अत्यधिक आर्थिक व्यय, धार्मिक प्रतिबंध, सीमित संख्या और डिजिटल सेंसरशिप जैसी कई बाधाएँ हैं, जो सीधे-सीधे धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन हैं।

युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित मुदगल ने प्रेस से चर्चा में बताया कि शिव-पार्वती की पूजा, रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार, जल अर्पण जैसे धार्मिक कर्मकांडों पर चीन की ओर से आपत्ति जताई जाती है। यात्रियों को CCTV निगरानी में यात्रा करनी पड़ती है तथा कई बार मौसम या प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर यात्रा को रोक भी दिया जाता है। यात्रा पर चीन की यह संप्रभुता भारतीय आस्था का अपमान है और इसका राष्ट्रीय प्रतिकार आवश्यक है।

इस अभियान के अंतर्गत 16 जुलाई से 16 अगस्त 2025 तक विशेष श्रावण कार्ययोजना लागू की गई है, जिसमें प्रतिदिन कथा स्थल से डिजिटल अभियान, “मैं कैलाश के साथ हूँ” जनसंपर्क अभियान, कांवड़ यात्राओं के साथ संकल्प अभियान, दीपयज्ञ, Zoom बैठकें, पोस्टर विमर्श, सोशल मीडिया गतिविधियाँ और अंततः 16 अगस्त को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रव्यापी जनजागरण का समापन प्रस्तावित है।

इस अभियान को लेकर कथावाचक श्री प्रशांत तिवारी जी ने कहा कि शिव पुराण में कैलाश को भगवान शिव का आध्यात्मिक निवास बताया गया है – यह किसी राष्ट्र की भौगोलिक सीमा का हिस्सा नहीं, संपूर्ण सनातन संस्कृति की सांस्कृतिक आत्मा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब धर्म और संस्कृति पर बंधन लगते हैं, तो राष्ट्र भी दुर्बल होता है।

युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित एम मुद्गल ने इस अभियान को धर्मयुद्ध बताते हुए कहा कि भारत का युवा वर्ग अब केवल दर्शक नहीं, बल्कि धर्म और आस्था का सक्रिय सेनानी बनेगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष चीन से युद्ध का नहीं, बल्कि हमारे ईश्वर के धाम पर लगाई गई बेड़ियों को शांति, विवेक और संकल्प के माध्यम से तोड़ने का है।

श्री मुदगल ने यह भी स्पष्ट किया गया कि यह अभियान किसी सरकार या दल के विरुद्ध नहीं है, बल्कि चीन की तानाशाही नीतियों के विरोध में भारत की धार्मिक चेतना की स्वतंत्र अभिव्यक्ति है।

Post Views: 338
Jagran Today
  • Website

Related Posts

भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा

April 4, 2026

भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

April 4, 2026

नगर पालिका ने कर दिया 50 साल पुरानी गली का नामांतरण

April 4, 2026

ध्रुव चरित्र और सती चरित्र के प्रसंग से भागवत कथा में हुआ भक्तिमय माहौल

April 4, 2026

परमात्मा के व्यक्त रूप की आराधना ही सर्वोत्तम फलदायी है : ज्ञानेन्द्र

April 4, 2026

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री कुशवाह सड़क दुर्घटना में घायल

April 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया

April 4, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया

April 4, 2026

भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा

April 4, 2026
POPULAR NEWS

बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक

May 14, 202581 Views

जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 

July 24, 2025173 Views

ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क

May 4, 2025104 Views
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
OUR VISIOTRS
0515328
Hits Today : 1196
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.