भिण्ड, 24 मई। मप्र शासन में कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के उपलक्ष्य में 25 मई को सुबह 8 बजे ग्राम पंचायत अमायन जनपद पंचायत मेहगांव में सामूहिक श्रमदान/ जनसहयोग से तालाब गहरीकरण का कार्य किया जाएगा एवं दीपदान का कार्यक्रम गौरी सरोवर जिला भिण्ड पर शाम 7 बजे आयोजित होगा।
दुर्घटना में मृत व्यक्ति को 2 लाख की प्रतिकर राशि मंजूर
भिण्ड। कलेक्टर एवं दावा निपटान आयुक्त भिण्ड ने गोहद के एचाया रोड पर माता मंदिर के पास 23 नवंबर 2023 को हुई हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटना में स्व. बच्चू सिंह पुत्र धुंआराम राठौर निवासी वार्ड क्र.एक छत्तरपुरा गोहद थाना को हुई घोर उपहति के संबंध में मृतक के विधिक प्रतिनिधि के रूप में रणवीर सिंह पुत्र स्व. बच्चू सिंह राठौर को प्रतिकर के रूप में दो लाख रुपए मंजूर किए हैं।


