- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– जिला कांग्रेस ग्रामीण कार्यालय पर संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 28 मई। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में मुरैना विधायक एवं जिला प्रभारी दिनेश गुर्जर ने पदाधिकारियों को दो टूक संदेश दिया। बैठक में ब्लॉक, नगर, मंडलम, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर ब्लॉक, नगर, मंडलम और पंचायत स्तर की कांग्रेस कमेटियों…
भिण्ड, 28 मई। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से मंडलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मंडलम एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए…
भिण्ड, 28 मई। अटेर विधानसभा में पावई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ चलो, गांव चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत मदनपुरा, रैपुरा, जौरी ब्राह्मण, चकरपुरा, महापुर आदि गांवों में ग्राम पंचायत समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्राम चौपाल आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रूप अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर एवं अध्यक्षता पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया ने की। मुख्य अतिथि नरेन्द्र गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत…
भिण्ड, 28 मई। संग्राम में विजय प्राप्त कर लेना सरल है, हजारों-लाखों को परास्त करना सरल है, पोथियां लिखना, तीर्थ बनाना सरल है, हजारों भक्त बनाना सरल है, परन्तु निर्दोश ब्रह्मचर्य पालन करना कठिन है। यह उद्गार पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने ग्राम रिदौली में आयोजित मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में तप कल्याणक के पावन अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यदि जीवन को आदर्श बनाना है तो अपने जीवन में विनय-गुण नहीं छोड़ना। वृद्ध माता-पिता की सेवा करना, संतान का पालन करना एवं धर्म-संकृति के लिए यथा-योग्य दान करना चाहिए। दिगंबर जैन मुनि…
भिण्ड, 28 मई। ग्राम बिरधनपुरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में 22 वर्षीय कथा वाचक अभिषेक उपाध्याय ने कथा प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण की 7 वर्ष की आयु में की गई लीला के बारे में बताया। भगवताचार्य अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि एक समय ब्रजभूमि में सभी गोकुलवासी देवराज इन्द्र की पूजा किया करते थे, उनका विश्वास था कि इन्द्र देव वर्षा करते हैं, जिससे अन्न और जीवन संभव होता है, तब बाल स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण ने नंद बाबा और समस्त बृजवासियों से कहा कि हमें इन्द्र की नहीं बल्कि गोवर्धन पर्वत, गौ माता और प्रकृति की पूजा…
– कथा व्यास स्वामी आशीषानंद महाराज रथ पर सवार, बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर हुईं शामिल भिण्ड, 28 मई। शहर के बैरागपुरा स्थित कंकाली माता मन्दिर से बुधवार को संगीतमय श्रीराम कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 44 डिग्री तापमान के बावजूद श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर शहर के मुख्य मार्गों से भ्रमण किया। कलश यात्रा में कथा व्यास स्वामी आशीषानंद महाराज रथ पर सवार होकर शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने हिस्सा लिया और पूरे मार्ग भक्तिमय माहौल बना रहा। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली यात्रा बैरागपुरा के मुख्य…
भिण्ड, 28 मई। मौ नगर के सब्जी मण्डी से सटे शंकर मन्दिर (सेवादास बाबा) पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पुराण का नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकलने के बाद शुभारंभ हो गया है। कलश यात्रा में बैण्ड बाजों, डीजे पर बज रहे धार्मिक भजन और भारी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर सुंदर भजन गाती हुईं शोभायमान हो रही थी। कलश यात्रा का भाजपा मंडल मौ के पूर्व अध्यक्ष सरनाम सिंह गुर्जर के प्रपौत्र आशीष गुर्जर, सेवादल मौ अध्यक्ष राजा पठान सहित अन्य कई जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने स्वल्पाहार, ठण्डा पेयजल पिलाकर सम्मान किया।
भिण्ड, 28 मई। उद्योग क्षेत्र मालनपुर में विद्युत समस्या निदन हेतु न्यू 33 केवी 11 केवी आईजीसी विद्युत उपकेन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसमें गुरुवार को दोपहर 2:50 बजे 8 एमबीए ट्रांसफार्मर में टेस्टिंग कर कनेक्शन देकर चार्ज पर लगाया गया। नवीन विद्युत उपकेन्द्र बनने से उद्योग क्षेत्र की लघु इकाइयों एवं शहरी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में इसको किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को इसके चालू होने पर लाभ होगा बार-बार विद्युत सप्लाई में आ रही बाधाओं पर भी अंकुश लगेगा। यह जानकारी देते हुए उद्योग क्षेत्र के उप महाप्रबंधक हरिश मेहता ने दी। मेहता ने बताया…
भिण्ड, 28 मई। मेहगांव जनपद के अंतर्गत गाता गांव में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों के बारात ठहरने और अन्य कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण रामजीलाल, रामनरेश का कहना है कि सरपंच द्वारा निर्माणधीन सामुदायिक भवन में घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है तथा सासन के मापदण्डों के हिसाब से सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है जिससे भवन समय से पहले ही क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है सरपंच द्वारा पंचायत के मजदूरों को दरकिनार करके अन्य जिलों के…
भिण्ड, 28 मई। भारतीय जनता पार्टी के जिलामंत्री पवन जैन की माताजी एवं पत्रकार महेश मिश्रा की मौसी के निधन पर भाजपा नेताओं ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा उर्फ गुड्डू, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष संजीव कांकर, पूर्वमंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक मथुरा…

