भिण्ड, 28 मई। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के उद्देश्य से मंडलम अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया उर्फ पिंकी ने कहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मंडलम एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक मंडलम में नए कार्यकर्ताओं की नियुक्ति, युवा एवं महिला कांग्रेस की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसमस्याओं को लेकर लगातार जनता के बीच रहने पर जोर दिया गया।
नगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और संगठन की मजबूती से ही आने वाले चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। बैठक में सभी मंडलम अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन विस्तार अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन एवं जनसंपर्क अभियान चलाने की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में बृजेन्द्र सिंह भदौरिया मुन्ना, प्रमोद दीक्षित पीसी, गजेन्द्र यादव, दर्शन सिंह तोमर, मोहम्मद इरफान गम्मू, रविन्द्र सिंह तोमर, बॉबी, सोनू बौद्ध, सोहन तिवारी, अचल जादौन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


