– जिला कांग्रेस ग्रामीण कार्यालय पर संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 28 मई। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित संगठनात्मक समीक्षा बैठक में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की प्रगति पर चर्चा की गई। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए आयोजित समीक्षा बैठक में मुरैना विधायक एवं जिला प्रभारी दिनेश गुर्जर ने पदाधिकारियों को दो टूक संदेश दिया। बैठक में ब्लॉक, नगर, मंडलम, पंचायत एवं वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति तैयार की गई।
उन्होंने कहा कि 15 दिन के भीतर ब्लॉक, नगर, मंडलम और पंचायत स्तर की कांग्रेस कमेटियों का गठन हर हाल में पूरा किया जाए, अन्यथा संबंधित जि मेदार लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला प्रभारी विधायक दिनेश गुर्जर ने संगठनात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। इसलिए प्रत्येक स्तर पर सक्रिय और जवाबदेह कमेटियों का गठन जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि तय समय सीमा में कमेटियां गठित नहीं होने पर जि मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। संगठन सृजन अभियान के जरिए गांव-गांव तक कांग्रेस को सक्रिय किया जाएगा और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। बैठक में 25 जून तक प्रस्तावित ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में पूर्व विधायक सोपत सिंह जाटव, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, प्रदेश सहसचिव मनोज दैपुरिया, राहुल सिंह भदौरिया, महेश जाटव, पंकज त्रिपाठी सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


