भिण्ड, 28 मई। अटेर विधानसभा में पावई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ चलो, गांव चलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत मदनपुरा, रैपुरा, जौरी ब्राह्मण, चकरपुरा, महापुर आदि गांवों में ग्राम पंचायत समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्राम चौपाल आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि रूप अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर एवं अध्यक्षता पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया ने की।
मुख्य अतिथि नरेन्द्र गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने संगठन सृजन कार्यक्रम शुरू किया है, संगठन को धरातल पर अधिक सक्रिय करना आवश्यक है, इसके लिए हमें बार-बार बैठकर आयोजित करनी होगी। कांग्रेस पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि आमजन की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जा सके। उन्होंने कहा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत नियुक्त ब्लॉक इकाई, मंडलम इकाई, पंचायत कमेटी के सभी सदस्यों का विधानसभा में ब्लॉक वार प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र आयोजित होंगे
पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हमें जनता के बीच में बार बार जाना होगा तथा उनकी समस्याएं उठानी होंगी। इस अवसर पर अशोक नरवरिया, अशोक यादव, रामावतार, अरविन्द्र सिंह, सुदामा कर्ण, सिद्धार्थ सिंह नरवरिया, आजवेन्द्र सिंह, अमर सिंह, जरमान सिंह, कमलेश यादव, डॉ. अशोक नरवरिया, प्रदीप नरवरिया, हीरा नरवरिया, शिवदयाल यादव, कल्याण नरवरिया, राहुल आदि उपस्थित रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


