भिण्ड, 11 जून। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड की ग्राम पंचायत बाराकलां एवं चरथर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे बाराकलां में अटल पंचायत भवन, सड़क के किनारे स्थित तालाब व नालियों का जायजा लिया। वहीं चरथर ग्राम में तालाब का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तालाबों और आस-पास के स्थानों पर पड़े कचरे व अतिक्रमण पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने तुरंत कचरा हटाने और अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए।
चरथर में उन्होंने सरपंच, सचिव व ग्राम रोजगार सहायक को मौके पर बुलाकर शमशान घाट तक पहुंचने वाले मार्ग पर पड़े अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि अतिक्रमणकार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सीईओ ने सफाई अभियान और निगरानी तेज करने के निर्देश भी जारी किए ताकि ग्राम स्तर पर सफाई और कानून व्यवस्था बनी रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


