- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 06 अक्टूबर। त्योहारों के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु राजस्व, पुलिस विभाग ने गोहद चौराहा पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। त्योहारों में आमजन को बाधा न आए, इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गोहद चौराहा, ग्वालियर रोड, भिण्ड रोड और स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। सड़क पर लगे हाथ ठेलों को तथा डिवाइडर पर बनी अस्थाई दुकानों को हटवाया, वहीं सड़क पर डले बिल्डिंग मैटेरियल को हटवाने के आदेश दिए। साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दुकान के बाहर अतिक्रमण न करें एवं वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से लगवाएं, आगे भी…
भिण्ड, 06 अक्टूबर। गायत्री प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ प्रांगण में जिला समन्वयक सतेन्द्र सिंह राजावत बॉस की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार के 100 वर्ष पूर्ण होने, माताजी की जन्म शताब्दी एवं अखण्ड दीपक की जन्म शताब्दी को भव्यता प्रदान करने हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही भिण्ड नगर को 151 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तिथि मिलने से पूर्व कार्यकर्ताओं को वार्डबार प्रचार-प्रसार करने एवं 151 गांवों में प्रचार प्रसार करने की रूपरेखा तैयार की गई। सभी भाई बहनों को नगर मण्डल 39 वार्डों में नगर ग्रामों में घर-घर जाकर भाई बहनों से…
भिण्ड, 06 अक्टूबर। विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के गीता संस्कृत स्वाध्याय मण्डल भिण्ड द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘घर-घर गीता का प्रचार हो’ जन अभियान के अंतर्गत फल मण्डी स्थित अमित सिंह राजावत के आवास पर गीता स्वाध्याय पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य यजमान अमित सिंह राजावत ने भगवान कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने सामूहिक रूप से स्वरबद्ध स्वाध्याय पत्र का वाचन किया, प्रमोद मिश्रा ने राजा भरतरी द्वारा रचित सुभाषित श्लोक की विस्तार पूर्वक व्याख्या की। शैलेश सक्सेना ने सार गर्भित रूप से प्रेरक प्रसंग सुनाकर…
भिण्ड, 06 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में मद्यनिषेध सप्ताह पखवाड़ा के तहत गोद ग्राम बहुआ में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं ग्रामीणों को जागरुक किया कि पर्यावरण आनुवांशिकी और मानसिक रोग हमारे समाज मनुष्य के नशे के कारण है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. अनिता बंसल अपने उद्वोधन में कहा कि यदि हमें एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है तो हमें हर प्रकार के नशे को जड़ से उखाड़ देखना चाहिए। नशा मुक्ति के लिए सबसे जरूरी है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरुक बने और अपने जिम्मेदारी समझकर अपने तथा…
भिण्ड, 06 अक्टूबर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नशे के दुष्प्रभावों से रैली के माध्यम से नशे की लत से जीवन में होने वाले नुकसानों को बताया गया। रैली राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता दनेलिया के नेतृत्व में निकाली गई। सप्ताह के अंतर्गत मद्यपान के दुष्प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अजय माहौर बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मद्यपान निषेध विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।…
भिण्ड, 06 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोहद खण्ड की देवरस+माधव बस्ती का पथ संचलन सोमवार को निकाला गया। जिसका शुभारंभ पालिका परिसर गोहद से हुआ। इससे पहले शस्त्र पूजन हुआ। कार्यक्रम में गोहद खण्ड के खण्ड संघचालक डॉ. दिलीप सिंह भदौरिया, नगर कार्यवाह दिनेश सिंह गुर्जर तथा जिले से वक्ता शिवांशु जी मंचासीन रहे। बौद्धिक में शिवांशु जी ने दशहरा, संघ की 100 वर्षीय यात्रा तथा इस वर्ष पूरी साल चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में एवं पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। पथ संचलन गोहद नगर पालिका परिसर से किला रोड होते हुए ताल वाली गली से…
भिण्ड, 06 अक्टूबर। अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा द्वारा बीते रविवार को मां बाराही देवी गेंथरी माता मंदिर पर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें कौरव क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महासभा के आजीवन अध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह कौरव ने भगवान श्रीराम, भीष्म पितामह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित एवं शस्त्र पूजन किया। इसके पश्चात महासभा के महासचिव डॉ. ओपी सिंह कौरव मुरवाली ने महासभा का आय व्यय एवं हनुमत कृपा धाम कौरव मंदिर अयोध्या समिति के कोषाध्यक्ष मुनीम सिंह कौरव ने मंदिर के आय…
-दूसरे की संम्पत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है : देवी योगेश्वरी भिण्ड, 06 अक्टूबर। लहार क्षेत्र के ग्राम बरहा में सिद्ध बाबा महाराज के दरबार में पहलवान उपाध्याय दाऊ परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के समापन पर सोमवार को लहार विधायक के अनुज अखिलेश उर्फ बंटू शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुभाष अग्निहोत्री ने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा वाचक मानस शिरोमणि देवी योगेश्वरी ने राम-रावण युद्ध, लंका दहन, विभीषण का राज्याभिषेक सहित राम के राज तिलक प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि दूसरों की सम्पत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो, उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं…
भिण्ड, 06 अक्टूबर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मद्य निषेध सप्ताह के पांचवें दिन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार अवध समाज सेवा समिति चढ़रौआ दबोह द्वारा सोमवार को नगर परिषद दबोह के कर्मचारियों को नशा, धूम्रपान न करने की शपथ दिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र कुमार दुधारिया ने की, बतौर मुख्य अतिथि पार्षद जगमोहन तेहरिया मौजूद रहे। संस्था प्रमुख रणवीर सिंह कौरव ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि आज के युवकों में बढ़ती हुई नशे की लत को कैसे हम धीरे-धीरे कम करके छुड़वा सकते हैं,…
– दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई भिण्ड, 06 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा वरिष्ठों के आदेश की अव्हेलना करने पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र.3 लहार में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक असगर खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 11-लहार ने बताया कि शामावि क्र.3 लहार में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक असगर खान बीएलओ मतदान केन्द्र क्र.139 लहार नं.10 द्वारा 2003 की मतदाता सूची का 2025…

