Author: Jagran Today

भिण्ड, 06 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य, पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही तथा वरिष्ठों के आदेश की अव्हेलना करने पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय ताल का पुरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक मोहन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर कहा है कि एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा क्षेत्र 13-गोहद ने बताया है कि शाप्रावि ताल का पुरा में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक मोहन सिंह बीएलओ मतदान केन्द्र क्र.51 सुहास द्वारा 2003 की मतदाता सूची का 2025 की मतदाता सूची मिलान नहीं किया गया है और न…

Read More

भिण्ड, 06 अक्टूबर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड केके पाण्डेय ने समस्त विकास खण्ड वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को निर्देशित कर कहा है कि जिले में धान फसल का रकबा निरंतर विस्तृत होता जा रहा है, किंतु धान की पराली जलाने से भूमि की उर्वरता एवं पर्यावरण पर गंभीर विपरीत प्रभाव जैसे मृदा उर्वरकता में कमी, पर्यावरण प्रदूषण में वृद्धि, पशुओं एवं मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव, मृदा में लाभकारी जीवाणुओं का नष्ट होना आदि पड़ते हैं। इन दुष्प्रभावों को रोकने तथा पराली न जलाने के विकल्प के रूप में किसानों को पराली को खेत में ही…

Read More

भिण्ड, 06 अक्टूबर। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भिण्ड केके पाण्डेय ने बताया कि 7 अक्टूबर मंगलवार को महर्षि बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय अवकाश होने से मंगलवार को नई गल्ला मण्डी से खाद पर्ची अथवा खाद का वितरण नहीं किया जाएगा। स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक 8 अक्टूबर को भिण्ड। अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने बताया कि पंचायतों एवं नगर पालिकाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2025 के कार्यक्रम के तहत स्टैण्डिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे आयोजित की गई है। जिसमें प्रारूप मतदाता सूची, जांच…

Read More

भिण्ड, 06 अक्टूबर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल जिला लहार के तत्वावधान में 10 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह11:30 बजे वृन्दावन गार्डन कोंच रोड दबोह में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित संत-महात्मा, संगठन पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महामण्डलेश्वर 1008 रामदास महाराज दंदरौआ सरकार व विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर 1008 पुरुषोत्तम दास महाराज शीतला माता मन्दिर धाम मिहोनी एवं मुख्य वक्ता विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री जीतेन्द्र पवार होंगे। साथ ही प्रांतमंत्री नवल सिंह भदौरिया, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान उपस्थिति में रहेंगे। आयोजकों के…

Read More

नईदिल्ली, 06 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को शिवाजी स्टेशन से यशोभूमि तक दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा की। दरअसल केन्द्रीय मंत्री 8-10 अक्टूबर तक यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में शुरू होने जा रहे इंडियन मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण की तैयारियों का जायजा लेने यशोभूमि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी यात्रा दिल्ली मेट्रो से की और यात्रियों से बातचीत भी की। विदित रहे कि दूरसंचार मंत्रालय 8 से 10 अक्टूबर यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में इंडियन मोबाइल कांग्रेस के 9वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस आयोजन में विश्वभर…

Read More

– त्योहारों से पहले बाजार से ठेले हटाए, हॉकर्स जोन में लगाने होंगे भिण्ड, 05 अक्टूबर। त्योहारों से पहले रविवार को नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर बाजार, गोल मार्केट और परेड चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। सड़क किनारे रखे ठेले, टेबल और दुकानों के आगे फैला सामान हटवाया गया। सीएसपी निरंजन राजपूत के निर्देशन में भारी पुलिस बल के साथ सदर बाजार में 48 अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई कर 11 हजार से अधिक का जुर्माना बसूला गया। त्योहार नजदीक हैं और शहर की सड़कों पर भीड़ बढ़ने लगी है। इसी के…

Read More

– अटेर पुलिस ने अंगदपुरा में हुई चोरी का किया खुलाशा भिण्ड, 05 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन एवं एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अटेर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ग्राम अंगदपुरा में विगत छह माह पूर्व हुई चोरी का खुलाशा कर सोने के आभूषणों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार ग्राम अंगदपुरा निवास फरियादी ने गत 24 अप्रैल को अटेर थाने में शिकायत की थी कि 23 अप्रैल की रात्रि में कोई अज्ञात चोर मेरे घर में घुस आया और सोना-चांदी का…

Read More

– गुस्साए गौरक्षकों ने किया चक्काजाम भिण्ड, 05 अक्टूबर। दबोह नगर में शनिवार रात्रि 10 बजे तेज रफ्तार डंपर ने दो गायों को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद नगर के गौरक्षक दल व स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने भिण्ड-भाण्डेर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। गौरक्षकों का आरोप है कि नगर के बाहर वाईपास बनने के बावजूद भारी व ओवरलोड वाहन रोजाना नगर के अंदर से गुजरते हैं, जिससे नगर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती…

Read More

-सरस्वती महाअर्चना में श्रुतस्कंद विधान में 81 अर्घों से हुई पूजा भिण्ड, 05 अक्टूबर। मेडिटेशन गुरू उपाध्याय विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्वसाम्य सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में रविवार को सुबह 11 बजे निराला रंग विहार में भगवान का महामस्तकाभिषेक शांतिधारा पश्चात सरस्वती महाअर्चना श्रुतस्कन्ध विधान विधानाचार्य डॉ. अभिषेक जैन डॉ.आशीष जैन ने विधि विधान 81 अर्ग को चढ़वाया। इस अवसर पर विहसंत सागर महाराज ने कहा कि जेनागम में तीर्थंकर ही पुराण पुरुषोत्तम कहलाते हैं। जैन धर्म के आद्य प्रवर्तक प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव कहलाए, जिनका वर्णन वेद पुराणों तथा श्रीमद्भागवत गीता में बातरसना ब्रात्य आहर्त आदि नाम उल्लेख किया…

Read More

हैण्डबॉल की राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता भिण्ड में 10 अक्टूबर से भिण्ड, 05 अक्टूबर। हैण्डबॉल की राज्य स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन भिण्ड में पहली बार हो रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 400 से अधिक बालक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में से ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने दी। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की ओपनिंग 10 अक्टूबर को होगी। प्रतियोगिता का समापन…

Read More