भिण्ड, 06 अक्टूबर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत नशामुक्ति हेतु जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें नशे के दुष्प्रभावों से रैली के माध्यम से नशे की लत से जीवन में होने वाले नुकसानों को बताया गया। रैली राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता दनेलिया के नेतृत्व में निकाली गई।
सप्ताह के अंतर्गत मद्यपान के दुष्प्रभाव विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अजय माहौर बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मद्यपान निषेध विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अध्यननरत विद्यार्थियों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता दनेलिया, डॉ. एमएस परिहार, डॉ. विकास छारी, डॉ. दीपिका गायके, डॉ. पूजा लखेरा, डॉ. कदीर खान, डॉ. केके गुप्ता, डॉ. केके थापक, डॉ. संजय गुप्ता, आरती नामदेव, अनुपम ऋषीश्वर आदि का सहयोग रहा। तदुपरान्त सोमवार को नशामुक्त भारत विषय पर मेंहदी, रंगोली एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता में सरस्वती शर्मा बीए प्रथम वर्ष, रंगेाली प्रतियोगिता में मोनू रावत बीए द्वितीय वर्ष तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अजय विमल एमए पूर्वार्ध हिन्दी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Saturday, November 28
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


