भिण्ड, 06 अक्टूबर। अखिल भारतीय कौरव क्षत्रिय महासभा द्वारा बीते रविवार को मां बाराही देवी गेंथरी माता मंदिर पर दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें कौरव क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महासभा के आजीवन अध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह कौरव ने भगवान श्रीराम, भीष्म पितामह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित एवं शस्त्र पूजन किया। इसके पश्चात महासभा के महासचिव डॉ. ओपी सिंह कौरव मुरवाली ने महासभा का आय व्यय एवं हनुमत कृपा धाम कौरव मंदिर अयोध्या समिति के कोषाध्यक्ष मुनीम सिंह कौरव ने मंदिर के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समाज सेवियों द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने एवं बुरे विचारों को नष्ट करने का संकल्प लिया।
समारोह में मलखान सिंह कौरव ने कहा कि दशहरा, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। रावण पर भगवान राम और महिषासुर पर देवी दुर्गा की विजय का प्रतीक माना जाता हैं। यह त्यौहार अंदर की बुराई को जलाने, अहंकार को मिटाने, और सत्य, प्रेम, करुणा व दया के प्रकाश को फैलाने का संदेश देता, जिसे हमे अपने आचरण में लाना होगा है। सेवानिवृत कृषि विस्तार अधिकारी संतोष सिंह कानूनगो ने कहा कि दशहरा हमें अपने भीतर के अहंकार, लोभ और गुस्से को जलाने का संदेश देता है और अच्छाई व प्रेम को अपनाने के लिए प्रेरित करता है। समाज में फैले छोटे बड़े के भेद को समाप्त कर समानता के सिद्धांत को अपनाते हुए हमें एक साथ आगे बढ़ना होगा, तभी समाज प्रगति कर सकता है। समाजसेवी रामजीशरण कौरव पट्टीदार ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय के साथ साथ सकारात्मकता का भी प्रतीक है, जो हमारे जीवन में सकारात्मक सोच को जन्म देता है। जब हम घर से निकलते है, तो हमें एक अच्छी सोच के साथ निकलना चाहिए। हम अगर कुछ अच्छा न कर सके तो किसी के साथ बुरा करके भी न आएं क्योंकि बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो पर अंत में जीत सच्चाई की ही होती है। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह कौरव शिक्षक खुर्द ने किया है। कार्यक्रम में क्षत्रिय कौरव समाज के तमाम लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


