- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– एनएच-719 पर एक महीने में काम शुरू नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस भिण्ड, 07 अक्टूबर। वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत मंगलवार को मालनपुर ब्लॉक में कांग्रेस की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि वोट चोरी, दरअसल लोकतंत्र की लूट है। जो लोग वोट चोरी के बल पर सत्ता में आए हैं, वे जनता को ठगने और संविधान को कमजोर करने…
भिण्ड, 07 अक्टूबर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में मद्यनिषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सोमवार को गोद ग्राम छीमका में नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए व्यापक जागरूकता और प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणाम के बारे में जनता को शिक्षित करने के उद्देश्य से पोस्टर, पैम्फलेट, सूचना सामग्री का वितरण और प्रचार प्रसार किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. लता दनेलिया ने कहा कि नशा समाज के लिए एक चुनौती…
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सम्मानित भिण्ड, 07 अक्टूबर। गोहद जनपद के छोटे से गांव झावलपुरा में नितिन सिंह तोमर ने अपनी कठिन मेहनत से उद्योग जगत में प्रमुख स्थान बना लिया है, वे इस समय नेस्टोरिया ग्रुप के डायरेक्टर हैं, भोपाल के प्रतिष्ठित होटल में दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित उद्योगपति के सम्मान समारोह में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया गयाद्ध मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि उद्योगपति के बिना विकास की अवधारणा साकार नहीं हो सकती, इस कार्यक्रम में सम्मानित सभी उद्यमियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उन्नति की है, उन्होंने आत्मनिर्भर होकर…
भिण्ड, 07 अक्टूबर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला भिण्ड द्वारा संघ के 47वे स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पेंशनर महासंघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश चन्द्र बादल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष भिण्ड नरेन्द्र सिंह भदौरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संघ के भिण्ड के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, भगवान विश्वकर्मा तथा दत्तोपंत ठेगड़ी का पूजन, माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज सोनी ने किया। मुख्य अतिथि सुरेश चन्द्र बादल ने मप्र राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना एवं संघ द्वारा किए गए कार्यों के…
भिण्ड, 07 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। शताब्दी वर्ष में निकाले जा रहे पथ संचलन के अवसर पर रविवार को भिण्ड नगर की सिद्धेश्वर वस्ती का संचलन स्वयं सेवकों द्वारा कदम से कदम मिलाकर निकला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. राकेश शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता महेन्द्र शर्मा ने कहा कि संघ का कार्य रचनात्मक एवं सकारात्मक है। संघ की शाखाओं में व्यक्ति का निर्माण होता है, जिसके फलस्वरूप संगठन आज मजबूती से खड़ा है। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात संघ पर प्रतिबंध का भी…
भिण्ड, 07 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर मेहगांव में विजयादशमी और शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने गणवेश में उपस्थित रहकर नगर में पथ संचलन निकाला। संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो भला हो जिसमें देश का वह काम सब किए चलो। जननी जन्मभूमि स्वर्ग से महान है एवं भारत माता की जय घोष के साथ नगर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मध्यभारत प्रांत के प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्वोधन में कहा कि सभी हिन्दू…
भिण्ड, 07 अक्टूबर। गोहद खण्ड के मण्डल लोधे की पाली+राय की पाली का पथ संचलन मंगलवार को ग्राम चंदोखर में निकाला गया। संचलन का रामजानकी मन्दिर से शुभारंभ हुआ जो गांव के गलियों में होते हुए मन्दिर पर ही समापन हुआ। कार्यक्रम शुभारंभ से पहले शस्त्र पूजन हुआ। मंच पर गोहद खण्ड के संघचालक डॉ. दिलीप सिंह भदौरिया, सोनू सिंह तोमर तथा विभाग व्यवस्था प्रमुख संतोष गुप्ता उपस्थित रहे। बौद्धिक में विभाग व्यवस्था प्रमुख संतोष गुप्ता ने दशहरा का महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्र को सबल और समर्थ बनाने के लिए समाज का सुसंगठित होना जरूरी है तथा…
– जनसंघ से लेकर भाजपा तक समर्पित रहा डॉ. गुप्ता का जीवन भिण्ड, 07 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता का मंगलवार को 88 वर्ष की आयु में उनके निज निवास गोल मार्केट पर निधन हो गया। वे केंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनका अंतिम संस्कार 8 अक्टूबर बुधवार को सुबह 10 बजे धर्मपुरी भिण्ड मुक्तिधाम में किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने अपने पिताजी स्व. प्रभुदयाल गुप्ता की विरासत को आगे बढ़ते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन की निष्ठा के लिए उन्होंने कार्य किया। वे चिकित्सा…
– आलमपुर नप कार्यालय व सड़कों पर फेंका कचरा भिण्ड, 07 अक्टूबर। वेतन न मिलने से नाराज नगर परिषद के कर्मचारियों ने मंगलवार की सुबह हड़ताल कर दी और नगर परिषद कार्यालय समेत बाजार में कचरा फैला दिया। जानकारी के अनुसार आलमपुर नगर परिषद में 26 सफाईकर्मी कार्यरत हैं। जिनको विगत चार माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसको लेकर कर्मचारी विगत कई दिनों से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं और नगर परिषद को चेतावनी भी दे चुके थे। मगर नगर परिषद ने कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद मंगलवार सुबह सात बजे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय…
भिण्ड, 07 अक्टूबर। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि भिण्ड की सबसे बड़ी त्रासदी है कि यहां विकास की गाड़ियां रुकी पड़ी हैं, लेकिन दुर्घटनाएं दौड़ रही हैं। नेशनल हाईवे 719 (ग्वालियर-भिण्ड-इटावा मार्ग) अब मौत का रास्ता बन गया है। हर हफ्ते लोग मर रहे हैं और सरकारें सो रही हैं। हर सप्ताह कई कई दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरकार मुआवजे पर करोड़ों खर्च कर देती है, लेकिन सड़क चौड़ी करने में एक पैसा नहीं लगाती। अब वक्त आ गया है कि इस सड़क को कम से कम फोर लेन और बेहतर हो तो सिक्स…

