भिण्ड, 07 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार को कार्यक्रम का समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि के लिए दीप प्रज्वलित किया गया।
डिप्टी कलेक्टर विकास केमोर ने छात्र एवं छात्राओं को प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। मद्यनिषेध सप्ताह के तृतीय दिवस के मुख्य अतिथि प्रो. अली ने बताया कि नशा शब्द का विलोम शान है, व्यक्ति झूठी शान को दिखाने के लिए नशा का आदी होता जा रहा है। नशा हमारे समाज की एक जटिल समस्या बन चुका है, जो दिन-प्रतिदिन और गहरी होती जा रही है। यह नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। नशा, चाहे वह शराब, सिगरेट, ड्रग्स, या डिजिटल नशा हो, व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बर्बाद करता है। यह समस्या समाज के हर वर्ग में देखी जा सकती है, चाहे वह ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी। नशा मुक्ति अभियान भारत में नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए एक संगठित प्रयास है। यह अभियान लोगों को नशे के खतरों से अवगत कराने, उन्हें सही मार्ग दिखाने, और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का कार्य करता है। यह अभियान सरकारी संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलाया जाता है। इसके अलावा निबंध लेखन, प्रश्न मंच, मेहंदी, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी और जिला संगठक प्रो. अनीता बंसल, प्रो. अनूप श्रीवास्तव, प्रो. सुनील त्रिपाठी, डॉ. रविकांत, प्रो. अभिषेक यादव, प्रो. आभास अस्थाना, प्रो. आशीष गुप्ता, एनएसएस वॉलेंटियर प्रिंस चौहान, साक्षी राजावत, स्नेहा राजावत, आशीष सोनी, वर्षा विमल, सुरभि गोयल, कावेरी, नीरू शर्मा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


