भिण्ड, 10 अक्टूबर। एसडीएम गोहद राजन बी. नाडिया ने मौ तहसील के अंतर्गत झाकरी थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क पर चल रहे अवैध ट्रैक्टर को पकड़ा, जो बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन कर रहा था। मौके पर ही ट्रैक्टर को जप्त कर थाना झाकरी में सुपुर्द कराया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार (देहगांव पवन चंदेलिया उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया।
एसडीएम राजन बी. नाडिया ने निर्देश दिए कि अनुविभाग गोहद की सीमा में किसी भी प्रकार से अवैध खनन या रेत परिवहन नहीं किया जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


