- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– राजभवन में मनाया गया दीपावली समारोह, राज्यपाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं और सौगात भोपाल, 15 अक्टूबर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि अपने कार्यों से दूसरों की जिंदगी को बेहतर बनाने में ही कार्य की सफलता है। उन्होंने सफाई मित्रों का दृष्टांत देते हुए कहा कि वह सुबह सवेरे सबसे पहले उठकर हमारे आस-पास का वातावरण स्वच्छ बनाते है ताकि हम सबको दिनभर स्वच्छ और सुखद वातावरण मिले। राज्यपाल पटेल बुधवार को राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित दीपावली शुभकामना समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने समारोह में भोपाल, पचमढ़ी राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ…
-सांसद ने दस दिवसीय सीएटीसी-46 एनसीसी शिविर का किया निरीक्षण भिण्ड, 15 अक्टूबर। आईटीआई परिसर भिण्ड में आयोजित किए जा रहे दस दिवसीय सीएटीसी-46 एनसीसी शिविर में बच्चों को दिए जा रहे सैन्य प्रशिक्षण का सांसद संध्या राय ने अवलोकन किया। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी का मूल उद्देश्य, युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और अनुशासन में रहते हुए एकता की भावना का विकास करना है। सांसद ने सभी एनसीसी कैडेट्स को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि कैडेट देश का भविष्य हैं। देश सेवा के लिए हमें और आपको…
– गोरमी थाना पुलिस ने की कार्रवाई भिण्ड, 15 अक्टूबर। गोरमी थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम हरापुरा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई चोरी का खुलासा 24 घएटे में कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेबर एवं नगदी सहित 30 लाख दो हजार रुपए का माल बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक फरियादी होमसिंह पुत्र रामगोपाल सिंह नरवरिया निवासी ग्राम हीरापुरा द्वारा गोरमी थाना में शिकायत की थी कि 13 अक्टूबर को रात्रि में 11 बजे से 3 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर उसके घर से बक्से व अलमारी का…
– पूर्व सैनिक संघ ने किया वीर नारियों का सम्मान भिण्ड, 15 अक्टूबर। यह आयोजन पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह को दिल्ली में रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से 29 सितम्बर 2025 को सम्मानित किया गया था जो कि इस सम्मान के लिए मप्र में जिला भिण्ड को ही चुना गया। इस गौरवमयी खुशी के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह एवं वीर नारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप…
-एसडीएम ने दिए निर्देश-फायर उपकरण, लाइसेंस होना जरूरी भिण्ड, 15 अक्टूबर। दीपावली नजदीक आते ही शहर के मेला परिसर में आतिशबाजी बाजार सजने लगा है, लेकिन इस बार खुशियों के बीच सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। मेला ग्राउंड में लगी पटाखा दुकानों के लिए सुरक्षा नियम तय किए गए हैं। एसडीएम अखिलेश शर्मा ने मेला ग्राउंड स्थित आतिशबाजी बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एक-एक दुकान का जायजा लिया और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा आज केवल समझाइश दी जा रही…
भिण्ड, 15 अक्टूबर। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर अटेर जनपद के शासकीय हाईस्कूल गोपालपुरा में हाथ धुलाई कार्यक्रम कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हाथ धुलाई के छह चरणों को सिखाते हुए शिक्षक बरुण सिंह भदौरिया द्वारा सभी छात्राओं को पंक्तिबद्ध कर बारी-बारी से हाथ धुलवाकर स्वच्छता शपथ दिलाई गई। प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार जयंत द्वारा हाथ धुलाई के महत्व पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक गायत्री कुशवाह द्वारा हाथ धुलाई के विभिन्न चरणों को चित्र की सहायता से छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया। प्रयोगशाला सहायक पुष्पाल सिंह चौहान ने स्वच्छता के अभाव में हमारे शरीर पर…
भिण्ड, 15 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में युवा उत्सव अंतर्गत प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रश्न मंच में पूछे गए प्रश्न श्रंृखलाओं के अधीन प्रश्नों को समझ कर उत्तर दिए नहीं आने वाले प्रश्नों को प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने समझाकर उन उत्तरों को जवाब दिए गए इस प्रश्न मंच प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ओर से संजयदत्त, राज और शिवेश को विश्विद्यालय के लिए चुना गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में संजय…
भिण्ड, 15 अक्टूबर। भिण्ड के विकास और जनकल्याण के विषय को लेकर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल एवं गोहद विधायक केशव देसाई ने कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने जिले की ज्वलंत समस्याओं एवं जनहितैषी मुद्दों पर कलेक्टर से गहन एवं सकारात्मक चर्चा की। जिलाध्यक्ष बघेल ने इस दौरान नेशनल हाईवे-719 की डीपीआर, जिला अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं, आवारा पशुओं (गायों) के प्रबंधन और बंद पड़ी गौशालाओं को पुन: सुचारु रूप से संचालित करने जैसे जनहित के प्रमुख मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि यह चर्चा…
भिण्ड, 15 अक्टूबर। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड केएस बारिया के मार्गदर्शन में बुधवार को रॉयल किड्स एकेडमी स्कूल भिण्ड में आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना, 2015 के आलोक में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भिण्ड निधि नीलेश श्रीवास्तव एवं सचिव जिला प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थिजन को आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक…
भिण्ड, 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गोहद ने भारत के महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अल्पसंख्यक मण्डल अध्यक्ष उमर खान ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विज्ञान, राष्ट्रनिर्माण और युवाओं को प्रेरित करने की अद्भुत मिसाल है। उनके विचार और कर्म सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहला भारतीय रॉकेट अंतरिक्ष में भेजने वाले, जिनके सपनों और आदर्शों की रोशनी में आज भारत मंगल और गगनयान जैसे आकांक्षी…

