Author: Jagran Today

– सीडीएस जनरल चौहान के साथ ‘रेडी, रिलेवेंट, रिसर्जेंट’ का दिया मंत्र – केन्द्रीय मंत्री ने सिंधिया स्कूल के 128वें संस्थापक दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित ग्वालियर, 14 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और सिंधिया स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक ग्वालियर किले पर आयोजित स्कूल के 128वें संस्थापक दिवस को संबोधित किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह, देश के रक्षा सिद्धांत, आधुनिक युद्ध रणनीति और 21वीं सदी के सोल्जरिंग (सैनिक मूल्यों) पर गंभीर चिंतन का केन्द्र बन गया। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने…

Read More

– 108 एंबुलेंस से गोहद अस्पताल भेजा, वहां से ग्वालियर रैफर भिण्ड, 14 अक्टूबर। गोहद थाना क्षेत्र के ग्राम पटकुइया का पुरा में अपने घर के आंगन में सो रहे दंपत्ति पर जंगली जानवर ने हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु 108 एंबुलेंस से गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर के लिए रैफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के पायलेट मुरारी लाल गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सोमवार-मंगलवार की रात 2 बजे सूचना मिली कि ग्राम पटकुइया का पुरा निवासी रामदेवी पत्नी जय…

Read More

– एसडीएम ने किया उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण भिण्ड, 14 अक्टूबर। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील मुद्गल ने मंगलवार को ग्राम नौधा, बसंतपुरा, मूरतपुरा एवं बोनापुरा की उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम ग्राम नोधा पहुंचे जहां एसडीएम ने ग्रामीणों को बुलाकर बात की। हितग्राहियों ने बताया कि खाद्यान्न पूरा दिया जा रहा है, एसडीएम ने पूछा कोई समस्या हो इस संबंध में तो बताएं, ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार की कोई शिकायत उचित मूल्य दुकान की नहीं बताई। नगर परिषद के कचरे एवं पंचायत के कार्यों की गुणवत्ता की शिकायत एसडीएम…

Read More

भिण्ड, 14 अक्टूबर। मार्केटिंग सोसाइटी लहार द्वारा लगातार बेहतर तरीके से खाद का वितरण किया जा रहा है। विगत सप्ताह में लगभग 1150 से अधिक टोकन किसानों को लहार मार्केटिंग एवं वृत्ताकार समिति पर काटे गए थे, जिसके क्रम में जैसे ही शासन द्वारा डीएपी खाद के कट्टे मार्केटिंग सोसाइटी को प्रदाय किए गए। एसडीएम विजय यादव के निर्देशन में ट्रैकों से अनलोडिंग के उपरांत विगत सप्ताह से ही लगातार खाद का वितरण करते हुए लगभग मंगलवार तक 850 किसानों को राजस्व, पुलिस एवं कृषि विभाग के सहयोग से डीएपी एवं यूरिया खाद का वितरण सुगम रूप से किया जा…

Read More

-कलेक्टर ने 101 आवेदनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश भिण्ड, 14 अक्टूबर। कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय एवं डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सौजन्य ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की। इस दौरान 101 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर काईवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम कारे का पुरा पोस्ट जोरी कोतवाल भिण्ड निवासी रामौतार पुत्र देवीदयाल ने ट्राइसाइकिल एवं…

Read More

भिण्ड, 14 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने रौन, मिहोना, लहार क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। जिसमें आदर्श डेयरी प्रो. शीलोत्तम गुप्ता सदर बाजार रौन से मावा, घी, दूध, क्रीम, गुप्ता डेयरी प्रो. वीरोत्तम गुप्ता सदर बाजार रौन से घी, पनीर, दूध, दही का नमूना लिया, रामसिया स्वीट्स गांधी तिराहा मिहोना से केसरिया पेड़ा का नमूना लिया एवं स्वच्छता नहीं पाए जाने पर धारा 32 का नोटिस जारी किया गया, नसीर खान ग्राम जलालपुरा लहार से मावा, जय सिद्ध बाबा डेयरी…

Read More

– वर्ष 2024 और जुलाई 2025 में भी जीत चुके हैं स्वर्ण पदक भिण्ड, 14 अक्टूबर। अटेर विकास खण्ड के रमा ग्राम निवासी अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी महेन्द्र यादव ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 8 से 16 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स जूडो क्लस्टर में सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महेन्द्र यादव ने अपनी टीम के अनिल शर्मा, दिलीप कुमार मालव और अजय थकचन के मिश्रित परिश्रम से इस प्रतियोगिता में कराते खेल में शानदार…

Read More

– रानी बिरगवा गांव में हजरत दादावली का जलसा कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 14 अक्टूबर। अटेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रानी बिरगवा में हर साल की तरह इस साल भी हजरत दादावली पर मिला दे जलसा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें अथितियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत वहां सभी लोगों को भोजन भी कराया गया एवं प्रसादी वितरण की गई। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जलसा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जनाब हाफिज मोहम्मद, शाहिद राजा, ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल, पूर्व विधायक सोपत जाटव उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीण…

Read More

– मौसमी बीमारियों में आयुष सेवाएं थीम पर हुआ आयोजन भिण्ड, 14 अक्टूबर। मप्र शासन आयुष विभाग से प्राप्त निर्देशों के पालन में कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन तथा जिला आयुष अधिकारी के नेतृत्व में आयुष विभाग द्वारा जिले की समस्त आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) संस्थाओं पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह ने बताया कि मंगलवार भिण्ड जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) पर सामान्य मौसमी बीमारियों में आयुष सेवाएं (एक्यूट सरल बीमारियों और सामान्य बीमारियों में आयुष उपचार और सामान्य रोगी देखभाल) थीम के आधार पर शिविर लगाया गया, इसमें ग्रामीण अंचलों…

Read More

भिण्ड, 14 अक्टूबर। मप्र पटवारी संघ जिला भिण्ड के निर्देशन में तहसील भिण्ड ग्रामीण एवं भिण्ड नगर के तहसील अध्यक्षों का निर्वाचन लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी मनमोहन राजावत (जिला उपाध्यक्ष) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी हेमंत शर्मा (जिला उपाध्यक्ष) ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई। कार्यक्रम में प्रांतीय संगठन मंत्री जीवेश उपाध्याय, उप-प्रांताध्यक्ष राघवेन्द्र तोमर एवं संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष विनायक सिंह तोमर ने नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष भिण्ड ग्रामीण राहुल शर्मा एवं भिण्ड नगर रजनीश दीक्षित को निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई दी एवं कहा कि यह संगठन की एकता और…

Read More