भिण्ड, 15 अक्टूबर। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर अटेर जनपद के शासकीय हाईस्कूल गोपालपुरा में हाथ धुलाई कार्यक्रम कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हाथ धुलाई के छह चरणों को सिखाते हुए शिक्षक बरुण सिंह भदौरिया द्वारा सभी छात्राओं को पंक्तिबद्ध कर बारी-बारी से हाथ धुलवाकर स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार जयंत द्वारा हाथ धुलाई के महत्व पर प्रकाश डाला गया। शिक्षक गायत्री कुशवाह द्वारा हाथ धुलाई के विभिन्न चरणों को चित्र की सहायता से छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया। प्रयोगशाला सहायक पुष्पाल सिंह चौहान ने स्वच्छता के अभाव में हमारे शरीर पर किस प्रकार प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है के बारे में बताया। साथ ही छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की अभाव में हाथों में छिपी गंदगी को प्रयोगशाला में सूक्ष्मदर्शी की सहायता से दिखाने हेतु आस्वस्त किया गया। कार्यक्रम में पूजा, करिश्मा, करीना, प्रांशी, सुंदरी, शिवेन्द्र, अंकेश, विवेक, मोहित सहित छात्र-छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


