भिण्ड, 15 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गोहद ने भारत के महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अल्पसंख्यक मण्डल अध्यक्ष उमर खान ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन विज्ञान, राष्ट्रनिर्माण और युवाओं को प्रेरित करने की अद्भुत मिसाल है। उनके विचार और कर्म सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहला भारतीय रॉकेट अंतरिक्ष में भेजने वाले, जिनके सपनों और आदर्शों की रोशनी में आज भारत मंगल और गगनयान जैसे आकांक्षी मिशनों की उड़ान भर रहा है, हमारे भारत के गौरव, मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में इकबाल अली, सूरज पाण्डे, छोटू खान, अब्दुल कादिर, राहुल खान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


