- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– अल्प विराम हमें स्वयं से संवाद करने की प्रेरणा देता है : डॉ. भदौरिया – विकास खण्ड स्तरीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 29 अक्टूबर। मप्र जन अभियान परिषद एवं आनंद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड स्तरीय एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रम का आयोजन अटेर में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में किया गया। जिसमें शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जीवन मूल्यों, आत्मसंवाद, ध्यान और सकारात्मक सोच पर आधारित सत्रों का अनुभव किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों में तनावमुक्त वातावरण का निर्माण, आत्ममंथन की भावना जागृत करना और आनंदमय…
– बाल भिक्षावृत्ति की सूचना के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नं. 1098 पर करें संपर्क भिण्ड, 29 अक्टूबर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार जिला अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान एवं बाल शोषण से उन्मूलन हेतु अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम एवं बाल शोषण रोकथाम दल द्वारा जिले के दंदरौआ धाम में सघन भ्रमण किया जा रहा है, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों यथा बस स्टैण्ड एवं जहां पर अधिक भीड़ रहने की संभावना रहती है, ऐसे स्थलों का सघन भ्रमण किया जा रहा है। गांव में अंदर…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया, पूर्व पार्षद रामअवतार और सेक्टर सचिव लक्ष्मण जाटव ने ग्राम नसरोल पहुंचकर कमलेश बाथम उम्र 25 साल के निधन पर उनके परिवार के बीच बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद गांव में बरसात के कारण नष्ट हुई किसानों की फसल को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने मौ तहसीलदार से चर्चा की, तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि यदि किसानों को सरकार उचित…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। शा. महाविद्यालय आलमपुर द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय बेविनार का ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव एवं प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन द्वारा सरस्वती पूजन के साथ किया गया। ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से जुड़ी मुख्य वक्ता प्रो. श्रद्धा सिंह ने कहा कि आधुनिक समय में भाषा को औजार की तरह प्रयोग किया जा रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा में अनेक भाषाएं होते हुए भी एक केन्द्रीय भाषा की प्रधानता है, भारत में इसका अभाव है। जबकि हिन्दी भाषा का व्यापक प्रचार-प्रसार है।…
– एमएड डिस्टेंस मोड के विद्यार्थियों ने की मांग भिण्ड, 29 अक्टूबर। मप्र भोज (ओपन) विश्वविद्यालय में संचालित एमएड (स्पेशल एजुकेशन) डिस्टेंस मोड के विद्यार्थियों ने कुलपति को सामूहिक आवेदन देकर कॉन्टेक्ट क्लास को ऑनलाइन मोड में शुरू करने की मांग की है। विद्यार्थियों ने आवेदन में बताया कि वर्तमान व्यवस्था में क्लास और परीक्षा की तारीखें अनियमित रूप से तय की जा रही हैं, जिससे दूरदराज राज्यों व ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा, आवास और समय प्रबंधन की समस्या के कारण कई विद्यार्थी नियमित उपस्थिति नहीं दे पा…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। पिछले तीन दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण गोहद क्षेत्र के अनेक गांवों में धान एवं अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई खेतों में जलभराव एवं मिट्टी कटाव की स्थिति बनने से किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी, गोहद ने किसानों को राहत प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेशानुसार तहसील गोहद अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में फसलों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय दल में…
– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की अध्यक्षता में डाक विभाग के सभी सर्कलों की तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक (वित्तीय वर्ष 2025-26) आयोजित – साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च होंगे छह नए उत्पाद, नवाचार की दिशा में बड़ा कदम नईदिल्ली, 29 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में डाक विभाग की तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक 2025-26 की अध्यक्षता की। चार घण्टे चली इस बैठक में देशभर के 23 डाक परिमंडलों के अधिकारी शामिल रहे। यह वर्ष की दूसरी समीक्षा बैठक थी, पहली बैठक 15 जुलाई को हुई थी, जिसने संगठन में प्रदर्शन-आधारित और नवाचार-प्रधान…
– कान्हा में हुई मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की द्वितीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक – मंत्री ने की मण्डला में पत्रकार भवन के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा जबलपुर, 29 अक्टूबर। प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ की द्वितीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं जबलपुर संभागीय सम्मेलन का आयोजन कान्हा नेशनल पार्क मण्डला में प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक एवं संभागीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री संपतिया उइके उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रदेशभर से प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया।…
– राकेश अचल नरेन्द्र मोदी सरकार ने 8 वें वेतन आयोग की टर्म्स ऑफ रिफरेंस यानी को मंजूरी दे दी है। सेंट्रल गवर्नमेंट के 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को इस फैसले से बड़ा फायदा मिलने वाला है। वेतन बढ़ेगा, भत्ते बढ़ेंगे और रिटायर लोगों की पेंशन भी मजबूत होगी। यह सब एक जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। यह फैसला लिया कब गया है। बिहार में 6 नवंबर से चुनाव शुरू होंगे। केन्द्र की दूरदृष्टा सरकार 8 वेतन आयोग के लेमनचूस के जरिए बिहार ही नहीं बल्कि बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल में को भी जीतना…
📝पण्डित दीपक चौधरी 📞9826231755 भिण्ड, 28 अक्टूबर। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने विकास खण्ड मेहगांव के वार्ड क्र.6 रामलीला मैदान में 23.32 लाख की लागत से बने टीन शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस शेड के बनने से बारिश या धूप की चिंता किए बिना सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन संभव हो सकेंगे, यह टीन शेड स्थानीय नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुविधाजनक मंच प्रदान करेगा, क्योंकि अब उन्हें बारिश और धूप की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। भगवान राम-लक्ष्मण की आरती कर लिया आशीर्वाद विधानसभा मेहगांव के वार्ड क्र.6…

