Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » अल्प विराम आत्ममंथन और कार्यक्षमता बढ़ाने का माध्यम : सीईओ पटेल

अल्प विराम आत्ममंथन और कार्यक्षमता बढ़ाने का माध्यम : सीईओ पटेल

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 29, 2025

– अल्प विराम हमें स्वयं से संवाद करने की प्रेरणा देता है : डॉ. भदौरिया
– विकास खण्ड स्तरीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 29 अक्टूबर। मप्र जन अभियान परिषद एवं आनंद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड स्तरीय एक दिवसीय अल्प विराम परिचय कार्यक्रम का आयोजन अटेर में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सभागार में किया गया। जिसमें शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जीवन मूल्यों, आत्मसंवाद, ध्यान और सकारात्मक सोच पर आधारित सत्रों का अनुभव किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों में तनावमुक्त वातावरण का निर्माण, आत्ममंथन की भावना जागृत करना और आनंदमय जीवन दृष्टिकोण को विकसित करना था। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अटेर राजधर पटेल, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद भिण्ड डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया तथा जिला समन्वयक आनंद विभाग भिण्ड संजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सीईओ राजधर पटेल ने कहा कि अल्प विराम का अर्थ केवल रुकना नहीं, बल्कि स्वयं से जुड़ने का अवसर है। प्रशासनिक कार्यों की व्यस्तता के बीच आत्म मंथन का यह समय हमें भीतर से मजबूत और शांत बनाता है। जब व्यक्ति स्वयं में संतुलित होता है, तभी वह समाज में संतुलन और विकास का माध्यम बनता है। डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि अल्प विराम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह आनंद की यात्रा है। आज के भौतिक युग में जब व्यक्ति बाहरी सुख-सुविधाओं के पीछे भाग रहा है, वहीं आनंद भीतर की अनुभूति है जो निस्वार्थ सेवा, सकारात्मक सोच और मानवीय मूल्यों से प्राप्त होती है। जन अभियान परिषद इसी भाव को समाज में जागृत करने का कार्य कर रही है।
जिला समन्वयक आनंद विभाग भिण्ड संजय सिंह ने कहा कि आनंद विभाग व्यक्ति को अपने भीतर झांकने की प्रेरणा देता है। जब मन शांत होता है, तभी हम सही निर्णय ले सकते हैं और जीवन में सच्चे अर्थों में खुश रह सकते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने जीवन में भावनात्मक संतुलन और आत्म संतुष्टि को स्थान दे सकते हैं। भोजनोपरांत आयोजित तृतीय सत्र में मास्टर ट्रेनर चन्द्रकांत बौहरे और प्रशांत भदौरिया ने चिंता का दायरा और प्रभाव का दायरा विषय पर प्रतिभागियों को चिंतनशील गतिविधियों के माध्यम से चिंता के दायरे से बाहर निकलने की प्रेरणा दी। इसके बाद रिश्ते (रिलेशनशिप) विषय पर संवाद सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को रिश्तों की प्रगाढ़ता बढ़ाने एवं उनमें दरार लाने वाले कारकों से परिचित कराया गया। मास्टर ट्रेनर प्रशांत भदौरिया ने स्वयं से स्वयं की मुलाकात और संपर्क सुधार विषय पर कहा कि आत्मसंवाद ही व्यक्ति के वास्तविक विकास का आधार है।
विकास खण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब हम स्वयं से संवाद करना प्रारंभ करते हैं, तब भीतर का शुद्ध चिंतन हमें सुमार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव और फीडबैक साझा किए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अल्प विराम कार्यशाला में विकास खंड के महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, पुलिस, राजस्व, नगरीय प्रशासन एवं विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आदिम जाति कल्याण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, खेल एवं युवक कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के लगभग 60 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन विकास खण्ड समन्वयक सोहन सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।

Post Views: 173
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640594
Views Today : 2711
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.