भिण्ड, 29 अक्टूबर। बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया, पूर्व पार्षद रामअवतार और सेक्टर सचिव लक्ष्मण जाटव ने ग्राम नसरोल पहुंचकर कमलेश बाथम उम्र 25 साल के निधन पर उनके परिवार के बीच बैठकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद गांव में बरसात के कारण नष्ट हुई किसानों की फसल को लेकर उनसे चर्चा की। उन्होंने मौ तहसीलदार से चर्चा की, तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पूरे क्षेत्र का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे।
इस अवसर पर जिला प्रभारी डॉ. सुनील पवैया ने कहा कि यदि किसानों को सरकार उचित मुआवजा नहीं देती है आज प्रकृति ने किसानों को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया है, ऐसे में सरकार यदि किसानों को उचित मुआवजा नहीं देती है तो बहुजन समाज पार्टी सड़कों पर उतरकर किसने की लड़ाई को लड़ेगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज देश के अंदर कानून व्यवस्था बुरी तरह से फेल है, यदि सरकार अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी सड़क पर उतरने का काम करेगी और मप्र सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेगी। इस मौके पर किसानों ने पवैया की बातों का समर्थन किया और उनका कदम से कदम मिलाकर साथ देने के लिए आश्वासन दिया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


