- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– शिक्षक की सामाजिक गरिमा को धूमिल करने पर डीईओ ने की कार्रवाई भिण्ड, 30 अक्टूबर। जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड ने उच्च श्रेणी शिक्षक (उच्च पद प्रभार) मूल पद सहायक शिक्षक शा. माध्यमिक विद्यालय विक्रमपुरा बीटीआई भिण्ड रामेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा शिक्षक की सामाजिक गरिमा को धूमिल करने पर मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए मुख्यालय विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिण्ड में नियत किया है। निलंबन अवधि में रामेन्द्र सिंह कुशवाह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। मौ में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम 31 अक्टूबर को मौ। सरदार…
– अन्य सचिवों को भी समय सीमा में आवास की मनरेगा मजदूरी प्रदाय करने के दिए निर्देश भिण्ड, 30 अक्टूबर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद पंचायत भिण्ड अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभ प्राप्त ग्राम पंचायत मीसा के हितग्राही मुख्तयार खान द्वारा शिकायत की गई कि उसके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्राप्त किस्त का उपयोग कर लिया गया है, लेकिन उसे आवास में प्राप्त होने वाली मनरेगा मजदूरी का पैसा नहीं मिल रहा है। शिकायत की जांच ऑनलाइन मनरेगा पोर्टल पर कराई गई, जांच में पाया गया कि…
– बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों की जानकारी लेने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल का ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा – जिला कांग्रेस कार्यालय पर इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभ पटेल की जयंती मनाई जाएगी भिण्ड, 30 अक्टूबर। जिला कांग्रेस कमेटी मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बेमौसम बारिश से जिले में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपाठी ने बताया कि जिले में फसलों के नुकसान की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) 31 अक्टूबर को निराश्रित भवन में वृद्धजनों को फल वितरण करेगी। तत्पश्चात पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण, पदाधिकारी, कार्यकर्तागण, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ, अजा मोर्चा, विधि प्रकोष्ठ, विद्युत प्रकोष्ठ, बूथ और प्रबंधन प्रकोष्ठ, वन और पर्यावरण…
भिण्ड, 30 अक्टूबर। राज्य भर के विद्यालयों के शिक्षक ई-अटेंडेंस प्रणाली को लेकर नाराज हैं। शिक्षकों ने इस व्यवस्था को उनके गरिमा (सम्मान) के खिलाफ बताया है और इसे तत्काल सुधारने की मांग की है। शिक्षकों ने इस संबंध में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर अपनी समस्याओं और सुझावों को सामने रखा है। उनका कहना है कि यह प्रणाली केवल शिक्षकों के लिए लागू की गई है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है मानो शिक्षक अपने अध्यापन कार्य को गंभीरता से नहीं लेते। शिक्षक संगठनों का कहना है कि ई-अटेंडेंस प्रणाली की कई तकनीकी कमियां शिक्षकों को…
– 20 दिन के नवजात बच्चों को मार कर फेंक आई थी मां भोपाल, 30 अक्टूबर। 12वें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल जयंत शर्मा की अदालन ने अपने दो बच्चों की हत्या करने वाली मां सपना धाकड़ को दोषसिद्ध पाते हुए धारा 302 भादंवि में उम्र कैद एवं दो हजार रुपए अर्थदण्ड एवं धारा 201 में 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक वंदना परते ने की। संभागीय जनसंपर्क अधिकारी भोपाल मनोज त्रिपाठी के अनुसार घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि…
– राकेश अचल बांग्लादेश की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा रही शेख हसीना आजकल दिल्ली में रह रही हैं। वही हसीना जिन्होंने 15 साल लगातार सत्ता चलाई। वही हसीना जिनके राज में आर्थिक ग्रोथ की तारीफ भी हुई और फिर उनपर तानाशाही के आरोप भी लगे। अगस्त 2024 में जब छात्र विरोधी आंदोलन ने सरकार को जला डाला तो वे हेलिकॉप्टर से ढाका छोडक़र भारत आ गईं। अब नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार देश चला रहे हैं। उन्होंने अगले साल चुनाव का वादा किया है। हसीना लंबे समय बाद मीडिया के सामने आई हैं। बोलीं कि…
– गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गोपाल गौशाला में कार्यक्रम आयोजित भिण्ड, 29 अक्टूबर। गौ ग्रास के लिए व्यवस्था करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है, परंपरा के अनुसार हमारे घरों में भोजन पूर्व एक रोटी निकालने की प्रथा चल रही है, हमें इसे और गति देनी होगी, जन-जन को गौरा के लिए एक अंश दान करना होगा तब जाकर हमारी गौ माता का पेट भर सकेगा। यदि हमने भी मन में ठान लिया तो गौ माता को दर दर नहीं भटकना पड़ेगा। यह बात विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गोपाल गौशाला में मुख्य अतिथि की…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड द्वारा भिण्ड तहसील की प्रसिद्ध शक्तिपीठ धूमादेवी माता मन्दिर ग्राम पंचायत बिल्हौरा में दीपावली मिलन और गौमाता पूजन का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी डॉ. पुरंदर सिंह राणा, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह और समस्त किसानों ने भगवान बलराम और गौमाता का पूजन-अर्चन किया। मन्दिर के महंत विजय पुरोहित ने समस्त सदस्यों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर किसान संघ के उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने कहा कि रासायनिक खेती से केवल अन्न, फल और सब्जी ही नहीं, जमीन, जल और वायु अर्थात समस्त पर्यावरण ही प्रदूषित हो गया है, किसान…
भिण्ड, 29 अक्टूबर। बरोही थाना पुलिस ने मौ एवं मेहगावं थाना क्षेत्र के बीच चल रही अवैध हथियार निर्माण फैक्टी का संचालन करने वाले दो मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फैक्टी में बना एक कट्टा बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा तीन-तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार बरोही थाने के अपराध में अब तक 16 देशी कट्टे (315 बोर, 32 बोर) बरामद कर कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 4 फरार आरोपियों में से 3 इनामी…

