Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » न जानें कब ढाका लौट पाएंगी शेख हसीना

न जानें कब ढाका लौट पाएंगी शेख हसीना

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 30, 2025

– राकेश अचल

बांग्लादेश की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा रही शेख हसीना आजकल दिल्ली में रह रही हैं। वही हसीना जिन्होंने 15 साल लगातार सत्ता चलाई। वही हसीना जिनके राज में आर्थिक ग्रोथ की तारीफ भी हुई और फिर उनपर तानाशाही के आरोप भी लगे। अगस्त 2024 में जब छात्र विरोधी आंदोलन ने सरकार को जला डाला तो वे हेलिकॉप्टर से ढाका छोडक़र भारत आ गईं। अब नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार देश चला रहे हैं। उन्होंने अगले साल चुनाव का वादा किया है। हसीना लंबे समय बाद मीडिया के सामने आई हैं। बोलीं कि वे दिल्ली में फ्री हैं पर सतर्क भी, क्योंकि उनकी फैमिली के इतिहास में खून है। उनके पिता शेख मुजीब और तीन भाई सेना के तख्तापलट में मारे गए थे। हसीना का दावा है कि अवामी लीग को बैन करना जनता को खामोश करना है और अगर पार्टी चुनाव से रोकी गई तो करोड़ों वोटर मतदान का बहिष्कार कर देंगे।
14 महीने लंबी खामोशी के बाद रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में हसीना कहती हैं कि वे दिल्ली में खुलकर रहती हैं। कभी-कभी लोग उन्हें लोदी गार्डन में टहलते भी देख लेते हैं। साथ में सिक्योरिटी के 2-3 लोग रहते हैं। वे कहती हैं कि उन्हें आजादी है, पर सावधानी उनकी मजबूरी है, उनके मन में डर बैठा है, 1975 के मिलिट्री कूप ने उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया था। वे खुद उस वक्त विदेश में थीं, तभी बच गईं। वे बार-बार परिवार का जिक्र करते हुए कहती हैं- देश एक परिवार से बड़ा होता है।
शेख हसीना कहती हैं कि घर जाने की इच्छा है, पर तभी जब वहां वैधानिक सरकार हो और कानून का राज हो। ढाका में हसीना की सत्ता खत्म होने की वजह छात्र आंदोलन था। भर्ती में कोटा सिस्टम को लेकर युवाओं का गुस्सा हिंसक हो गया। भीड़ ने प्रधानमंत्री आवास तक को नहीं बख्शा। 4-5 अगस्त 2024 की रात हसीना जान बचाकर भारत आ गई थीं।
आपको याद होगा कि कार्यवाहक यूनुस सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोपों का हवाला देकर अवामी लीग पर पार्टी गतिविधि रोक दी। चुनाव आयोग ने मई में उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन ही निलंबित कर दिया। हसीना ने इस पर कहा कि आप लाखों समर्थकों को वोट देने का हक नहीं छीन सकते। ऐसी राजनीति काम नहीं करती।
हसीना कहती हैं कि 126 मिलियन वोटर्स वाले देश में बीएनपी को चुनावी बढ़त मिलने की चर्चा है। पर अगर अवामी लीग बाहर रही तो चुनाव की वैधता सवालों में घिर जाएगी। हसीना मानती हैं कि पार्टी उनकी निजी जागीर नहीं। वे कहती हैं, देश की राजनीति किसी एक परिवार की गुलाम नहीं। पर उनका बेटा और सलाहकार सजीब वाजेद पहले ही इशारा कर चुके हैं कि अगर चाहा गया तो वे नेतृत्व की जिम्मेदारी उठा सकते हैं।
तख्ता पलट के बाद अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने उन पर छात्रों पर हिंसक दमन का आदेश देने का आरोप लगाया है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट कहती है कि बगावत में 1400 लोग मारे गए, हजारों घायल हुए। ज्यादातर गोलियां सुरक्षा बलों की ओर से चलीं। विपक्ष कहता है कि हसीना के इशारे पर सीक्रेट डिटेंशन सेंटर्स चलाए गए। 13 नवंबर को फैसला आना है। अगर दोषी करार दी गईं तो उनकी राजनीतिक वापसी पर ताला लग सकता है। हसीना कहती हैं कि यह एक राजनीतिक खेल है। उन्होंने कहा कि कंगारू कोर्ट चल रहा है। पहले फैसला लिखा, फिर ट्रायल किया गया। मुझे अपनी बात रखने का मौका भी नहीं मिला। वे खुद को देश की रक्षक और आरोपों को लोकतांत्रिक बदला बता रही हैं।
हसीना का अचानक बोलना संकेत देता है कि भारत सरकार शेख हसीना के दुश्मन नंबर एक मोहम्मद यूनुस से खुन्नस खाए बैठी है, क्योंकि यूनुस लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त आतंकियों को अपने यहां संरक्षण दे रहे हैं। युनुस को यूएन ओ का महासचिव बनाने की मुहिम चल रही है सो अलग। लगता है भारत अब शेख हसीना के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहती है। शेख हसीना अलग अलग कालखण्ड में करिब 20 साल बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं। वे दूसरी बार भारत में जान बचाकर रह रहीं हैं। शेख हसीना भारत में शरणार्थी हैं या मेहमान सरकार के अलावा कोई नहीं जानता। कायदे से कोई मेहमान इतने लंबे समय तक नहीं रह सकता, हां शरणार्थी रह सकता है। शेख हसीना अब तक मौन थीं। वे पहली बार बोलीं हैं तो तय है कि बांग्लादेश इसे गंभीरता से लेगा। दोनों देशों के संबंधों पर भी इसका असर पड़ सकता है। समझ नहीं आता कि भारत की विदेश नीति शेख हसीना के मामले में क्या है? मजे की बात ये है कि 14 महीने बाद शेख हसीना बोलने लगीं लेकिन भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ अभी तक बोलने का साहस नहीं जुटा पाए हैं।

Post Views: 167
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640755
Views Today : 638
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.