भिण्ड, 29 अक्टूबर। भारतीय किसान संघ जिला भिण्ड द्वारा भिण्ड तहसील की प्रसिद्ध शक्तिपीठ धूमादेवी माता मन्दिर ग्राम पंचायत बिल्हौरा में दीपावली मिलन और गौमाता पूजन का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी डॉ. पुरंदर सिंह राणा, जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह और समस्त किसानों ने भगवान बलराम और गौमाता का पूजन-अर्चन किया। मन्दिर के महंत विजय पुरोहित ने समस्त सदस्यों का स्वागत सम्मान किया।
इस अवसर पर किसान संघ के उपाध्यक्ष नमोनारायण दीक्षित ने कहा कि रासायनिक खेती से केवल अन्न, फल और सब्जी ही नहीं, जमीन, जल और वायु अर्थात समस्त पर्यावरण ही प्रदूषित हो गया है, किसान संघ का आह्वान है कि प्रदूषण को घटाने व उससे मुक्त होने के लिए आवश्यक है कि हम पुन: प्रकृति, गांव और गाय की ओर वापस लौट चलें, हमारे देश में कृषि व्यवसाय नहीं अपितु एक संस्कृति व जीवन दृष्टि है, हमारे देश में गौ आधारित खेती होती रही है, गौमाता भारतीय संस्कृति की प्रतीक है,गाय के शरीर में समस्त देवताओं का निवास होता है, समस्त प्रकृति का केन्द्र बिन्दु गाय है, गाय घर में है तो पोषण की समस्या नहीं रहेगी, गोबर खाद और गौमूत्र अमृत है, पंचगव्य महाऔषधि है, गोबर गौमूत्र के उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है तथा फसल रोग मुक्ति होती है, गाय व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को स्वावलंबन प्रदान करती है, आज पर्यावरण को शुद्ध, पवित्र और कल्याणकारी बनाने की आवश्यकता है, जिसे हम गोपाल गौसंरक्षण और संवर्धन से ही प्राप्त कर सकते हैं।
प्रांत उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रदेश की योजना से 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक किसान संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गोपाष्टमी और गौमाता पूजन करवाकर जन-जागरण अभियान चलाकर किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित करेंगे। आभार व्यक्त जिला मंत्री देवेश पचौरी ने किया। इस अवसर पर संभाग मंत्री हाकिम सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल गुर्जर, युवा प्रकोष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र भदौरिया, अटेर तहसील अध्यक्ष गंभीर सिंह भदौरिया, भूरेसिंह यादव, सौरभ सिंह भदौरिया, दीनदयाल यादव, सोनू भदौरिया, रघुनाथ सिंह कुशवाह आदि उपस्थित थे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


