भिण्ड, 29 अक्टूबर। बरोही थाना पुलिस ने मौ एवं मेहगावं थाना क्षेत्र के बीच चल रही अवैध हथियार निर्माण फैक्टी का संचालन करने वाले दो मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फैक्टी में बना एक कट्टा बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव द्वारा तीन-तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
जानकारी के अनुसार बरोही थाने के अपराध में अब तक 16 देशी कट्टे (315 बोर, 32 बोर) बरामद कर कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 4 फरार आरोपियों में से 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा फरार आरोपियों पर तीन-तीन हजार रुपए ईनाम की घोषणा की गई थी। थाना बरोही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सोनी स्टेशन के पास से 2 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो मुख्य आरोपी हैं, इनके द्वारा अपने घर तथा कुंआ पर अवैध हथियार की फैक्ट्री चलवाई जा रही थी। इसी क्रम में एक और इनामी आरोपी को गोरमी तिराहा से गिरफ्तार किया गया है, इसके द्वारा चल रही अवैध हथियार की फैक्ट्री से एक देशी कट्टा 315 बोर का नौ हजार रुपए में खरीदा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
अवैध हथियार निर्माण फैक्टी में पुलिस द्वारा बारीकी से विवेचना की जा रही है जिसमें और भी खुलासे होने की सम्भावना है तथा फैक्टी से हथियार खरीदने वाले सभी आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तार करने हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, सउनि बाबूसिंह जादौन, प्रधान आरक्षक त्रिवेन्द्र, मयंक दुबे, शिवकुमार दुबे, आरक्षक मायाराम, रितिक यादव, विशाल यादव, विकास चौहान, ओमवीर, सौरभ, अरविन्द्र रावत, राहुल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


