भिण्ड, 29 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर एक दिसंबर को विकास खण्ड गोहद प्रशासन द्वारा नगर पालिका प्रांगण में इस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाना निश्चय किया गया है। जिसमें स्थानीय गीता स्वाध्याय मण्डल गोहद के निर्देशानुसार एक साथ 1100 गीता प्रेमियों द्वारा 15वे अध्याय का सस्वर वाचन किया जाएगा।
प्रशासन के स्तर पर इसकी भव्य आयोजन की तैयारियां कर ली गई है। नगर पालिका प्रांगण में नगर के प्रशासनिक अधिकारियों एवं गीता स्वाध्याय मण्डल गोहद के सदस्यों द्वारा स्थान एवं तैयारियों की समीक्षा की। छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है, उनके लिए बैठक की समुचित व्यवस्था की गई है, सभी गीता प्रेमियों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भारत विकास परिषद शाखा गोहद द्वारा की जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के आध्यात्मिक ज्ञान परम्परा की धर्म ध्वजा को विश्व पटल पर फहराते हुए भारत को पुन: विश्व गुरू के स्थान पर स्थापित करना है। गीता स्वाध्याय मण्डल गोहद के सदस्यों द्वारा नगर के प्रमुख सामाजिक, आध्यात्मिक प्रमुखों को कार्यक्रम मे आमंत्रित किया गया है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

