भिण्ड, 23 जून। नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में पिछले करीब एक माह से मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद खाली पड़ा हुआ है। जिससे कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नागरिकों ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में करीब एक माह से मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद खाली पड़ा है। शासन प्रशासन द्वारा नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में आज दिन तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी की व्यवस्था नहीं की गई है। नगर परिषद कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नहीं होने से जहां कार्यालय में बड़े स्तर पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। तो वहीं कस्बे के लोगों को अपने निजी काम कराने के लिए कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नहीं होने के कारण लोगों के कामकाज नहीं हो पा रहे हैं।
इंजीनियर का भी पद पड़ा खाली
नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में पदस्थ इंजीनियर धर्मेन्द्र पटैल का करीब डेढ़ माह पहले आलमपुर से मौ स्थानांतरण हो गया है। तभी ने नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में इंजीनियर का पद खाली पड़ा हुआ है। शासन द्वारा अभी तक नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में नवीन इंजीनियर की पदस्थापना नहीं की गई है। जिससे नगरीय क्षेत्र में नवीन निर्माण कार्य सहित अन्य कार्य प्रभावित हो पा रहे हैं। कस्बे के नागरिकों ने शासन प्रशासन से इस ओर ध्यान आकर्षित कर जल्द ही दोनों प्रमुख अधिकारियों के पदस्थ किए जाने की मांग की है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


