Author: Jagran Today

– स्वच्छता साथी आधुनिक किट से करेंगे सफाई भिण्ड, 19 दिसम्बर। वॉश ऑन व्हील सेवा का शुभारंभ कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्षा कामना सिंह भदौरिया द्वारा जिला पंचायत भिण्ड के सभागार में किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे ने स्वच्छता साथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसे पूरा करना होगा। उन्होंने स्वच्छता साथियों को उनके द्वारा वॉश ऑन व्हील में कार्य करने के लिए बधाई दी और उन्हें आगे स्वच्छता के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। वॉश ऑन व्हील कार्यक्रम…

Read More

भिण्ड, 19 दिसम्बर। शासकीय महाविद्यालय की बाउड्रीवॉल के निर्माण को अनाधिकृत रूप से रोके जाने के संबंध में लहार एसडीएम विजय सिंह यादव शुक्रवार की दोपहर आलमपुर पहुंचे और मौके पर खड़े होकर बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण शुरू करवाया। जानकारी के अनुसार आलमपुर शा. महाविद्यालय के चारों तरफ पांच करोड़ बहत्तर लाख की लागत से बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिये तीन माह पूर्व राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कर जमीन चिन्हित कर महाविद्यालय को सौंप दी गई थी। उसी बाउण्ड्रीवॉल के नजदीक रमेश राठौर और पप्पू राठौर का खेत है, बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण को लेकर रमेश राठौर एवं…

Read More

भिण्ड, 19 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के दिशा निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी महेश कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में गुरुवार को वृत गोहद में भिण्ड रोड पर स्थित राघव होटल एवं फेमिली रेस्टोरेंट की विधिवत तलाशी के दौरान आरोपी शिवकुमार से 17 केन बोल्ट वियर एवं 10 पाव प्लेन एवं एक स्ट्रिंग की बोटल में 500 एमएल मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत तीन हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार प्रजापति एवं आरक्षक बृजेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Read More

-गुरुवार को फूप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगाया गया था नसबंदी ऑपरेशन शिविर भिण्ड, 19 दिसम्बर। फूप के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गुरुवार को लगाए गए नसबंदी शिविर में ऑपरेशन कराने आई एक महिला की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल भिण्ड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए दल गठित किया है। जानकारी के मुताबिक सुखदेवी पत्नी नरेन्द्र भदौरिया उम्र 45 वर्ष ग्राम ज्ञानपुरा निवासी ने करीब चार माह पहले एक बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले उसकी तीन बेटियां…

Read More

– शहर के बस स्टैण्ड पर दो युवकों ने युवती पर की थी अभद्र टिप्पणी भिण्ड, 19 दिसम्बर। कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के बस स्टेण्ड पर दो युवकों द्वारा एक युवती पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने पर उसके साथ मौजूद महिला यात्रियों ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और चप्पलों से जमकर धुनाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जानकारी के मुताबिक शहर के बस स्टैण्ड के पास स्थित रॉयल होटल के सामने गुरुवार देर शाम दो मनचले युवकों को युवती से सरेराह छेड़छाड़ कर दी।…

Read More

भिण्ड, 19 दिसम्बर। ग्वालियर-भिण्ड रेल सेक्शन पर स्थित समपार संख्या 50 (किमी 1305/9-1306/0) पर रेलवे लाइन के ऊपर स्टील गर्डर लगाए जाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए रेलवे यातायात एवं ओएचई (विद्युत) ब्लॉक लिया जाना आवश्यक है। उक्त निर्माण कार्य के दौरान सड़क यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक समपार संख्या 50 को सड़क यातायात हेतु अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा। रेल प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे…

Read More

भिण्ड, 19 दिसम्बर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड ने पंचायत उप निर्वाचन वर्ष-2025 (उत्तरार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु मप्र पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम-17 के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र अटेर के मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिसमें जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत सोई के सेक्टर क्र.एक सोई के मतदान केन्द्र क्र.202 प्राशा भवन कक्ष नं.एक, मतदान केन्द्र क्र.203-पंचायत भवन सोई एवं मतदान केन्द्र क्र.204 प्राशा भवन कक्ष नं.2 के लिए सेक्टर अधिकारी नायब तहसीलदार तहसील अटेर जगन सिंह कुशवाह तथा ग्राम पंचायत महापुर के सेक्टर क्र.2-महापुर के मतदान…

Read More

भिण्ड, 19 दिसम्बर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड ने नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु मप्र नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम-11 (2, 3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद लहार, आलमपुर, मेहगांव के मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिसमें नगर परिषद लहार के वार्ड क्र.5-राममनोहर लोहिया वार्ड के मतदान केन्द्र शा. कन्या मावि कक्ष क्र.एक लहार तथा शा. कन्या मावि कक्ष क्र.2 लहार के लिए सेक्टर अधिकारी नायब तहसीलदार तहसील लहार दीपक शुक्ला, नगर परिषद आलमपुर के वार्ड 13-राघव नगर के…

Read More

-गान मनीषी तानसेन की जन्म स्थली में मुक्ताकाश मंच पर सजी अंतिम दिवस की प्रात:कालीन सभा ग्वालियर, 19 दिसम्बर। गान मनीषी तानसेन की जन्म स्थली बेहट में 101वें तानसेन समारोह के अंतिम दिवस की प्रात:कालीन संगीत सभा सुर, साधना और श्रद्धा का अनुपम संगम बनकर सजी। जिस पावन धरा ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को तानसेन जैसा अमर स्वर-साधक दिया, वहीं आयोजित इस सभा ने श्रोताओं को संगीत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव से साक्षात्कार कराया। भगवान भोले के मन्दिर और झिलमिल नदी के समीप स्थित ध्रुपद केन्द्र के मुक्ताकाश मंच पर सजी प्रस्तुतियों ने बेहट को एक जीवंत संगीत-तीर्थ में…

Read More

– स्वरोजगार मूलक गतिविधियों के लिऐ 101.37 करोड़ का ऋण मंजूर ग्वालियर, 19 दिसम्बर। स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को सरकार की मंशा के अनुरूप आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चीनौर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं के लिए विशेष शिविर लगाया गया। लीड बैंक प्रबंधक अमिता शर्मा ने बताया कि इस शिविर में स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं 150 दीदियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर 57 समूहों की महिलाओं…

Read More