भिण्ड, 19 दिसम्बर। ग्वालियर-भिण्ड रेल सेक्शन पर स्थित समपार संख्या 50 (किमी 1305/9-1306/0) पर रेलवे लाइन के ऊपर स्टील गर्डर लगाए जाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के लिए रेलवे यातायात एवं ओएचई (विद्युत) ब्लॉक लिया जाना आवश्यक है।
उक्त निर्माण कार्य के दौरान सड़क यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक समपार संख्या 50 को सड़क यातायात हेतु अस्थाई रूप से बंद रखा जाएगा। रेल प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे एवं सड़क यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें। यह असुविधा जनहित में एवं सुरक्षित रेल परिचालन के उद्देश्य से की जा रही है।
रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य होने से यातायात व्यवस्था हेतु डायवर्शन प्वाइंट बनाए
20 दिसंबर को अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य होने से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे फाटक पर यातायात अवरुद्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था हेतु डायवर्शन प्वाइंट निम्नानुसार रहेंगे। यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भागर्व से प्राप्त जानकारी के अनुसार अटेर रोड से आने वाले भारी वाहन मुरलीपुरा होते हुए पीथनपुरा चौराहे से होते हुए पावई मोड (सूर्या ढाबा) निकलेंगे। ग्वालियर से अटेर की ओर जाने वाले भारी वाहन पावई रोड (सूर्या ढाबा) से होते हुए पीथनपुरा चौराहे से होते हुए मुरलीपुरा निकलेंगे। हल्के वाहन (फॉर व्हीलर टू व्हीलर) मुड़ियाखेरे तिराहे से होते हुए धरई रेलवे क्रॉसिंग से भीमनगर होते हुए शास्त्री चौराहे निकलेंगे। इन्दिरा गांधी चौराहे से एवं बेटी बचाओ चौराहे से आने वाले वाहन अटेर रोड बंबा के किनारे होते हुए धरई रेलवे क्रॉसिंग होते मुड़ियाखेरे तिराहे निकलेंगे। रेलवे फाटक ओवर ब्रिज के दोनों तरफ का क्षेत्र पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

