भिण्ड, 19 दिसम्बर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड ने पंचायत उप निर्वाचन वर्ष-2025 (उत्तरार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु मप्र पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के नियम-17 के तहत जनपद पंचायत क्षेत्र अटेर के मतदान केन्द्रों के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिसमें जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत सोई के सेक्टर क्र.एक सोई के मतदान केन्द्र क्र.202 प्राशा भवन कक्ष नं.एक, मतदान केन्द्र क्र.203-पंचायत भवन सोई एवं मतदान केन्द्र क्र.204 प्राशा भवन कक्ष नं.2 के लिए सेक्टर अधिकारी नायब तहसीलदार तहसील अटेर जगन सिंह कुशवाह तथा ग्राम पंचायत महापुर के सेक्टर क्र.2-महापुर के मतदान केन्द्र क्र.329 माशा भवन कक्ष नं.1, मतदान केन्द्र क्र.330-माशा भवन कक्ष नं.2, मतदान केन्द्र क्र.331-माशा भवन कक्ष नं.3 एवं मतदान केन्द्र क्र.332-प्राशा भवन के लिए सेक्टर अधिकारी नायब तहसीलदार तहसील पीपरी देवेन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है तथा नायब तहसीलदार तहसील ग्रामीण भिण्ड मोहनलाल शर्मा को सेक्टर अधिकारी के रूप में रिजर्व में रखा गया है। सेक्टर अधिकारी तत्काल अपने पीठासीन अधिकारी से संपर्क कर उनके निर्देशन में कार्य करेंगे। रिजर्व सेक्टर अधिकारी को पीठासीन अधिकारी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकेंगे।
Friday, August 7
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

