भिण्ड, 19 दिसम्बर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) भिण्ड ने नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 (उत्तरार्द्ध) के सुचारू रूप से संचालन हेतु मप्र नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम-11 (2, 3) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद लहार, आलमपुर, मेहगांव के मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। जिसमें नगर परिषद लहार के वार्ड क्र.5-राममनोहर लोहिया वार्ड के मतदान केन्द्र शा. कन्या मावि कक्ष क्र.एक लहार तथा शा. कन्या मावि कक्ष क्र.2 लहार के लिए सेक्टर अधिकारी नायब तहसीलदार तहसील लहार दीपक शुक्ला, नगर परिषद आलमपुर के वार्ड 13-राघव नगर के मतदान केन्द्र शाप्रावि खिरिया आलमपुर के लिए सेक्टर अधिकारी तहसीलदार तहसील मिहोना अमित दुबे, नगर परिषद मेहगांव के वार्ड 5-हनुमान के मतदान केन्द्र शा. बालक उमावि परिसर विवेकानंद कक्ष क्र.एक मेहगांव तथा शा. बालक उमावि परिसर सीवी रमन कक्ष क्र.3 मेहगांव के लिए सेक्टर अधिकारी नायब तहसीलदार तहसील गोरमी मनीष दुबे को नियुक्त किया गया है एवं नायब तहसीलदार तहसील भिण्ड शहरी रंजीत कुशवाह को सेक्टर अधिकारी के रूप में रिजर्व में रखा गया है। सेक्टर अधिकारी तत्काल अपने पीठासीन से संपर्क कर उनके निर्देशन में कार्य करेंगे। रिजर्व सेक्टर अधिकारी को पीठसीन अधिकारी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकेंगे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

