- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे। रावतपुरा सरकार देवस्थानम् में महामना मदनमोहन मालवीय के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित दिव्य श्रीराम कथा में मप्र के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष सम्मिलित हुए। धाम पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच डॉ. मिश्रा ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वे मुख्य कथा पंडाल पहुंचे जहां भक्ति का वातावरण चरम पर था। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने व्यासपीठ पर विराजमान महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने गुरुदेव रविशंकर महाराज (रावतपुरा सरकार) के चरणों में नमन कर उनसे व्यक्तिगत भेंट की। गुरुदेव ने…
भिण्ड, 29 दिसम्बर। नगर परिषद आलमपुर के वार्ड क्र.13 में पार्षद पद का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शासकीय प्राथमिक विद्यालय खिरिया (आलमपुर) में बनाए गए मतदान केन्द्र पर मतदान कराने की प्रक्रिया अपने निर्धारित समय पर शुरू हो चुकी थी। लेकिन सुबह अधिक सर्दी के कारण मतदान केन्द्र पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया और इक्का दुक्का ही मतदाता वोट डालने के लिए आते दिखाई दे रहे थे। लेकिन दस बजे के बाद मतदान ने गति पकड़ ली थी और मतदान केन्द्र पर सभी उम्र दराज के मतदाता कतार में लगकर वोट डालने के लिए अपनी-अपनी बारी का इंतजार…
भिण्ड, 29 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, भाषण, स्लोगन गतिविधियां आयोजित की गईं और इनमें श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो. अनिता बंसल, युवा पुरस्कार विजेता राहुल राजपूत और बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अगले चरण में बाल विवाह…
– परहित समाजसेवा संस्था और लैंडस्टेक की नई पहल मालनपुर, 29 दिसम्बर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में परहित समाजसेवा संस्था ने प्रोजेक्ट सजग और लैंडस्टेक की साझेदारी में सिंघवारी, लेहचुरा का पुरा व एकहरा गांवों में 83 परिवारों को पोषण वाटिका के लिए कृषि बीज वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका दीपा भदौरिया, विक्रम सिंह गुर्जर, एकता भदौरिया, जन शिक्षक शिवाकांत शर्मा एवं संस्था से डायरेक्टर राघवेन्द्र सिंह राजावत, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु सिंह राजावत, प्रोजेक्ट सुपर बाईजर रेखा भदौरिया, फैसिलिटेटर अरुणा धाकड़, वार्ड 8 के पार्षद होतम सिंह एवं क्लब के बच्चों द्वारा बीज वितरण किया गया। गांव के लोगों…
– मतदाता जागरूकता और एसआईआर पर दी जानकारी एवं रैली निकाली भिण्ड, 29 दिसम्बर। शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.एक द्वारा खादर गऊघाट स्थित गायत्री कॉलेज में संचालित रासेयो विशेष शिविर के पांचवे दिन सोमवार को आत्म रक्षार्थ मार्शल आर्ट्स प्रदर्शन, यातायात रैली एवं विभिन्न बौद्धिक सत्रों का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम शिविरार्थियों ने प्रात: व्यायाम और परियोजना कार्य संपन्न किया, तत्पश्चात खेल प्रशिक्षक राधेगोपाल यादव ने बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अपने शिष्य तथा कराटे के सीनियर खिलाड़ी श्रेया यादव, मधु एवं सत्या तोमर के माध्यम से कराटे विधा का विशेष प्रदर्शन किया। साथ खेल विभाग में कोच बृजवाला यादव द्वारा…
– हम फाउण्डेशन ने किए गर्म वस्त्र वितरण भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे। भीषण सर्दी में लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए हम फाउण्डेशन का वस्त्रेदन लगाता जारी है। रविवार को शहर में स्थित नवीन कृषि उपज मण्डी में रहने वाले जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से बचाया जा सके। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, जिला अध्यक्ष विपुल सेठ, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, केशवानंद शाखा के अध्यक्ष संतोष सिंह नरवरिया, सचिव अजीत उपाध्याय, अमन बरुआ, मनोज यादव, आशीष बघेल…
– घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के तहत हुआ गीता स्वाध्याय भिण्ड, 29 दिसम्बर। घर-घर गीता का प्रचार हो जन अभियान के अंतर्गत विश्व गीता प्रतिष्ठानम् द्वारा शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित उमेश वर्मा के यहां गीता स्वाध्याय किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ कन्याओं द्वारा भगवान कृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। स्वाध्याय पत्र का वाचन जिला संयोजक विष्णु कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने निरंतर चल रहे गीता के स्वाध्याय के अभियान से लोगों को अवगत कराया, साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में जोड़ने पर बल दिया। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार…
– समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे । ई-केवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में तेजी लाएं, सभी संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कैम्प लगाकर समग्र ई-केवाईसी पूर्ण कराएं। साथ ही शिविरों में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएं, ताकि कार्य में तेजी आए और लक्ष्य शीघ्र प्राप्त हो। यह बात कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल…
– विद्यावती स्कूल में आर्ट-ओ-पीडिया मेला बना आकर्षण का केन्द्र भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे । विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल भिण्ड में रविवार एवं सोमवार को ‘आर्ट-ओ-पीडियाÓ नामक एक भव्य, रचनात्मक एवं अनूठे सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन बच्चों एवं उनके शिक्षकों द्वारा मिलकर पूर्ण रूप से तैयार किया गया है, जिससे इसे एक विशेष पहचान मिली। इस मेले का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ किया गया, जिसमें दंदरौआ महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज ने छात्रों द्वारा किया गया हवन पूजन पंच मंत्रों उच्चारण एवं हवन से मेला के आयोजन को भक्तिमय कर दिया। इसी क्रम में स्थानीय…
– पार्टी की असली ताकत मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ता : सांसद संजना – शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस की समन्वय समिति एवं एसआईआर की समीक्षा बैठक आयोजित – वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीण जिला कांग्रेस के नवीन कार्यालय का किया उद्घाटन भिण्ड, 29 दिसम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड (ग्रामीण एवं शहर) द्वारा जिला समन्वय समिति बैठक एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के भारौली तिराहा तक्षशिला स्कूल के सामने नवीन जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया। राष्ट्रीय महासचिव व मप्र प्रभारी विधायक हरीश चौधरी ने…

