– हम फाउण्डेशन ने किए गर्म वस्त्र वितरण
भिण्ड, 29 दिसम्बर.मनीष दुबे।
भीषण सर्दी में लोगों को शीत लहर के प्रकोप से बचने के लिए हम फाउण्डेशन का वस्त्रेदन लगाता जारी है। रविवार को शहर में स्थित नवीन कृषि उपज मण्डी में रहने वाले जरूरतमंदों को गर्म कपड़े वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से बचाया जा सके। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, जिला अध्यक्ष विपुल सेठ, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, केशवानंद शाखा के अध्यक्ष संतोष सिंह नरवरिया, सचिव अजीत उपाध्याय, अमन बरुआ, मनोज यादव, आशीष बघेल आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रो. इकबाल अली ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा ही हमारा सच्चा धर्म है, कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराकर यदि उन्हें थोड़ी भी राहत मिलती है तो यही उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है। पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। प्रांतीय वित्त मंत्री शैलेष सक्सेना ने कहा कि सच्ची सेवा वही है जहां खुशी दूसरों के जीवन में उजाला करें। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हम फाउंडेशन का मकसद है। उन्होंने बताया कि संस्थान भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखेगा।
सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि हम फाउण्डेशन द्वारा सर्दी के मौसम को देखते हुए वस्त्रों के वितरण का कार्य प्रारंभ का दिया गया है और यह कार्यक्रम सर्दी खत्म होने तक चलता रहेगा। केशवानंद शाखा के अध्यक्ष संतोष नरवरिया ने कहा कि हमारा संगठन हमेशा ऐसे लोगों की मदद करता है जो जरूरतमंद है। वस्त्रों का वितरण प्रत्येक रविवार को किया जाएगा।


