– पार्टी की असली ताकत मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ता : सांसद संजना
– शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस की समन्वय समिति एवं एसआईआर की समीक्षा बैठक आयोजित
– वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीण जिला कांग्रेस के नवीन कार्यालय का किया उद्घाटन
भिण्ड, 29 दिसम्बर। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड (ग्रामीण एवं शहर) द्वारा जिला समन्वय समिति बैठक एवं मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की। वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के भारौली तिराहा तक्षशिला स्कूल के सामने नवीन जिला कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
राष्ट्रीय महासचिव व मप्र प्रभारी विधायक हरीश चौधरी ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाता सूची लेकर अपने-अपने बूथ के हर घर तक पहुंचे और सूची का गंभीरता से सत्यापन सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि आज के समय में मतदाता सूची हमारे लिए सबसे पवित्र दस्तावेज है और इसकी पवित्रता तभी बनी रह सकती है, जब कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सजग, सक्रिय और जिम्मेदार रहेगा। लोकतंत्र की मजबूती और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राष्ट्रीय सचिव व मप्र सहप्रभारी एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी सांसद संजना जाटव ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और जमीनी कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर काम करना होगा। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, एक-एक मतदाता हमारे लोकतंत्र की ताकत है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में नहीं रहना चाहिए।
बैठक को उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एवं भांडेर विधायक फूलसिंह बरैया ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महेश जाटव एवं आभार जयश्रीराम बघेल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह यादव, जिला प्रभारी बैजनाथ कुशवाहा, गोहद विधायक केशव देसाई, प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, प्रदेश सहसचिव मनोज दैपुरिया, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, पूर्व विधायक मेवाराम जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिण्डोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल, मानसिंह कुशवाहा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, रामप्रकाश यादव, संदीप मिश्रा, रेखा भदौरिया, इन्द्रवीर गुर्जर, मनीष पुरोहित, महेश जाटव, बाबूराम जामोर, पंकज त्रिपाठी, अरविन्द यादव हैवतपुरा, शांति कुशवाहा, रंजीत अहिरवार, स्मिता शर्मा, रणजीत सिंह, कृष्णगोपाल चौरसिया, रामहर्ष सिंह कुशवाह, अरविन्द अरेले, रामस्वरूप गोयल, इरशाद अहमद, संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


