भिण्ड, 29 दिसम्बर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली, भाषण, स्लोगन गतिविधियां आयोजित की गईं और इनमें श्रेष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक प्रो. अनिता बंसल, युवा पुरस्कार विजेता राहुल राजपूत और बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अगले चरण में बाल विवाह मुक्त भारत के तहत चल रहे 100 दिवसीय अभियान के तहत सभी छात्रों को बाल विवाह के संबंध में जागरूक किया गया एवं बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई। हस्ताक्षर अभियान में साइन कराए गए। बाल सरंक्षण अधिकारी अजय सक्सेना ने बताया कि बाल विवाह की शिकायत बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर कर सकते हैं, 1098 पर भी शिकायत की जाती है। कार्यक्रम में सभी छात्रों को प्रशिक्षण किट व स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


