- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 08 जनवरी। भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पलता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमायन के अंतर्गत ग्राम ढकपुरा में नल जल योजना जिसकी अनुमानित लागत 15.00 लाख रुपए राशि की एचडीपी लाईन हर घर नल जल योजना का विधि विधान से भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि ग्राम ढकपुरा के ग्रामवासी पीने के पानी के लिए कई वर्षों से परेशान थे। जिला पंचायत की बैठक में हर बार छोटे छोटे मजरों, टोलों की समस्याओं को गंभीरता से रखते हैं। आज उन्हीं के…
भिण्ड, 08 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य केदारनाथ वर्मा के नाती कांस्टेबल सुनील सिंह यूनिट 25वीं बटालियन, आईटीबीपी (तेजू) अरुणाचल प्रदेश में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से आत्म शांति की प्रार्थना करते हुए परिवार जनों को ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, सांसद संध्या राय, कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं अम्बरीश शर्मा गुड्डू, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया,…
– जिले में अत्यधिक सर्दी, शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने किया आदेश जारी भिण्ड, 08 जनवरी। जिले में वर्तमान में अत्यधिक सर्दी, शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट तथा मौसम विभाग के पूर्वानुमान को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने भिण्ड जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/ अशासकीय/ सीबीएसई/ आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों का 9 एवं 10 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। विद्यालयीन शिक्षक/ स्टाफ नियमित समय पर अपनी संस्था पर उपस्थित होकर अन्य शासकीय कार्य एवं प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। पूर्व…
भिण्ड, 08 जनवरी। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश भिण्ड के न्यायालय ने चिन्हित एवं जघन्य सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी रामशंकर, बलराम एवं रामभजन उर्फ बंटी को धारा 302 में आजीवन कारावास की सजा एवं 11-11 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। प्रकरण की पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजय कुमार मित्तल ने की। सहायक मीडिया सेल प्रभारी केपी यादव ने के अनुसार फरियादी अरूण कुशवाह ने एक जून 2020 को थाना देहात में इस आशय की शिकायत की कि उसकी ताई अंगूरी देवी मृत्यु होने पर कन्या भोज का कार्यक्रम ताऊ हरिसिंह के घर पर चल रहा था, उसके…
भिण्ड, 08 जनवरी। मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं प्रकोष्ठ व विभाग प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान की सहमति से मप्र कांग्रेस जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक सिंह तोमर द्वारा स्वीकृत जिला कार्यकारिणी की प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने घोषणा की। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष- रंजीत सिंह कुशवाहा, अय्यूब खान उर्फ रज्जू, एडवोकेट जितेन्द्र बहादुर सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, राघवेन्द्र दौहरे उर्फ राजू, महामंत्री- अरविन्द कुमार दीक्षित, चन्द्रशेखर गोयल, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, विकास प्रताप सिंह भदौरिया, सोबत खान, सचिव- रामनिवास कुशवाहा, कैलाश पवैया, पुनु खान मंसूरी, राजेश सिंह बघेल, इकबाल खान, श्रीकृष्ण यादव उर्फ विक्की,…
भिण्ड, 08 जनवरी। गोहद नगर की 15 हजार की आबादी के लिए सन 1961 में निर्मित फिल्टर प्लांट का भविष्य पानी की जांच रिपोर्ट पर निर्भर है कि वो भविष्य में सेवा देगा कि नहीं। गोहद नगर की जनता को पेयजल की आपूर्ति का एकमात्र स्त्रोत्र वेसली जलाशय जिसके जल को फिल्टर प्लांट के माध्यम से नगर की जल आपूर्ति की जाती है, जिसमें नगर के 15 वार्ड शामिल हैं। बेसली जलाशय के पानी का नगर में आपूर्ति इंडोर शहर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत एवं बेसली जलाशय में मालनपुर सहित ओद्योगिक इकाईयों का केमिकल युक्त पानी…
भिण्ड, 08 जनवरी। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड ने बताया है कि दैनिक समाचार पत्रों में 3 जनवरी को कारस देव गौशाला, ग्राम पंचायत भांपर में एक माह में 24 गाय की मृत्यु एवं गौशाला पर भूसा एवं अन्य व्यवस्थाओं सबंधी खबर का प्रकाशन किया गया है। इस समाचार की जांच हेतु 7 जनवरी को संदर्भित गौशाला का निरीक्षण विभागीय दल सहित किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विगत एक माह में मात्र दो गौवंश की मृत्यु क्रमश: 2 एवं 3 जनवरी को बीमारी (निमोनिया) के कारण हुई थी। गौवंश के…
भिण्ड, 08 जनवरी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किरोड़ीलाल मीणा ने राज्य निर्वाचन आयोग के पत्र 24 दिसंबर 2025 एवं मप्र शासन वाणिज्यिक कर विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र 15 दिसंबर 2025 में दिए गए निर्देशानुसार भिण्ड जिले में नगर पालिका/ नगर परिषद/ पंचायतों के उपनिर्वाचन वर्ष 2025 (उत्तरार्द्ध) हेतु नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 में मतदान 16 जनवरी शुक्रवार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयोजन से मप्र आबकारी अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद मौ के नगरीय क्षेत्र (जिसमें चुनाव हो रहा है) और उसकी सीमा से लगे ग्राम पंचायतों में…
– पात्रता अनुसार बिना टोकन के 10.30 से 5.30 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे खाद भिण्ड, 08 जनवरी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी भिण्ड ने सभी कृषक बंधुओं से कहा है कि वर्तमान में रबी सीजन समापन की ओर है, किसानों की सुविधा एवं खाद वितरण को सुचारू बनाए रखने हेतु खाद वितरण केन्द्र में आंशिक परिवर्तन किया गया है। 9 जनवरी शुक्रवार से खाद का वितरण नई गल्ला मंडी परिसर के स्थान पर पुरानी गल्ला मंडी परिसर विपणन सहकारी संस्था भिण्ड से किया जाएगा। जिन कृषक बंधुओं को खाद की आवश्यकता है, वे अपनी खेती की…
– पुणे से दिल्ली तक शौर्य का संदेश भिण्ड, 08 जनवरी। एनसीसी निदेशालय महाराष्ट्र द्वारा पुणे से दिल्ली तक आयोजित एनसीसी पीएम रैली-2026 के अंतर्गत चल रहे साइक्लोथोन अभियान ‘शौर्य के कदम, क्रांति की ओरÓ के तहत साइकिल दल 10 जनवरी को भिण्ड नगर पहुंचेगा। इस अवसर पर नगर वासियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं एवं एनसीसी कैडेट्स से इस राष्ट्र प्रेरक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। इस साइक्लोथोन का नेतृत्व ब्रिगेडियर सचिन गवली, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय अमरावती द्वारा किया जा रहा है। 20 सदस्यीय इस अभियान दल में सीनियर डिवीजन एवं सीनियर विंग के…

