भिण्ड, 08 जनवरी। गोहद नगर की 15 हजार की आबादी के लिए सन 1961 में निर्मित फिल्टर प्लांट का भविष्य पानी की जांच रिपोर्ट पर निर्भर है कि वो भविष्य में सेवा देगा कि नहीं। गोहद नगर की जनता को पेयजल की आपूर्ति का एकमात्र स्त्रोत्र वेसली जलाशय जिसके जल को फिल्टर प्लांट के माध्यम से नगर की जल आपूर्ति की जाती है, जिसमें नगर के 15 वार्ड शामिल हैं। बेसली जलाशय के पानी का नगर में आपूर्ति इंडोर शहर में दूषित पानी से 17 लोगों की मौत एवं बेसली जलाशय में मालनपुर सहित ओद्योगिक इकाईयों का केमिकल युक्त पानी आने से फिल्टर प्लांट से सप्लाई को बंद कर पानी के परीक्षण हेतु भिण्ड प्रयोगशाला में भेजा गया है। वर्तमान में गोहद नगर में जलावर्धन योजन के तहत पेयजल योजना के तहत नवीन पाइप लाइन के माध्यम से किया जा रहा है।
इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति चाहता है प्रशासन
गोहद नगर में जलावर्धन योजना के तहत पेयजल योजना अभी हैंडओवर नहीं हुई है, लेकिन बेसली जलाशय से पेयजल सप्लाई बंद होने से गोहद नगर की जनता का कंठ गीला करने की जिम्मेदारी कम्पनी के कंधों पर आ गई है। लेकिन कम्पनी के अधिकारी अपनी हठधर्मिता पर उतारू हैं। नगर पालिका प्रशासन एवं जलावर्द्धन योजना संचालित करने वाले प्रबंधक के बीच समन्वय न होने से जहां जनता परेशान है। वहीं शासन को आर्थिक हानि हो रही है। जगह-जगह सड़के खुदी पड़ी है, सड़कों पर पानी फेल रहा है। भाजपा के वरिष्ट नेता अभिभाषक गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया की वार्ड 8 पुराना थाने के पास जलावर्द्धन योजना के तहत जो नवीन पाइप डाली गई है वो पुरानी व क्षतिग्रस्त थी, जिसके कारण उसमे जगह-जगह रिसाव हो रहा है तथा उक्त लाइनों में गंदा पानी रिस रहा है, पानी पीला एवं बदबूदार आ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा न की गोहद में इंदौर जैसी घटना घटित हो जाए।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

